शीना बोरा हत्याकांड : पीटर मुखर्जी पर हत्या का केस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2016 4:39 PM
मुंबई : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज शीरा बोरा हत्याकांड में गिरफ्तार पूर्व मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी के खिलाफ यहां एक अदालत में आरोपपत्र दायर किया. सीबीआई ने यहां अतिरिक्त मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आरवी एडोने के सामने इस मामले में पूरक आरोपपत्र दायर किया. सीबीआई ने पीटर मुखर्जी के उपर हत्या,सबूतों के साथ छेड़छाड़ और […]
मुंबई : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज शीरा बोरा हत्याकांड में गिरफ्तार पूर्व मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी के खिलाफ यहां एक अदालत में आरोपपत्र दायर किया. सीबीआई ने यहां अतिरिक्त मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आरवी एडोने के सामने इस मामले में पूरक आरोपपत्र दायर किया.
सीबीआई ने पीटर मुखर्जी के उपर हत्या,सबूतों के साथ छेड़छाड़ और आपराधिक साजिश करने का चार्ज लगाया है. इस चार्जशीट में सीबीआई ने इंद्राणी मुखर्जी की हत्या में संलिप्तात के विषय में बताया है. ज्ञात हो पीटर मुखर्जी को हत्या की साजिश में कथित भूमिका के लिए 19 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था. उनकी पत्नी इंद्राणी मुखर्जी भी इस मामले में मुख्य आरोपी हैं. वह दो हफ्ते के लिए सीबीआई की हिरासत में थे.
एक विशेष सीबीआई अदालत ने 12 फरवरी को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. अदालत ने कहा था कि आरोपपत्र अब तक दायर नहीं हुआ है और इस मामले में जांच जारी है. मुखर्जी (59) यहां आर्थर रोड जेल में बंद हैं जबकि इंद्राणी बायकुला महिला जेल में हैं. इस मामले में अन्य आरोपी संजीव खन्ना और उनके पूर्व चालक श्यामवर राय हैं.
* पीटर ने तीन बार बदला था अपना बयान
शीना बोरा हत्या कांड में गिर फ्तार पीटर मुखर्जी ने इस मामले में तीन बार अपना बयान बदल चुके हैं. पहले पीटर ने कहा था कि शीना बोरा और राहुल के रिश्तों के बारे में उनके बेटे राहुल ने बताया था. बाद में फिर उन्होंने कहा, शीना ने खुद राहुल और उसके रिश्ते के बारे में बताया था. पीटर ने पुलिस के सामने बताया था कि शीना बोरा ने उन्हें बताया था कि इंद्राणी उनकी बहन नहीं बेटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










