संसद का बजट सत्र 23 फरवरी से, वेंकैया बोले- सत्र में GST बिल के पारित होने की उम्मीद

नयी दिल्ली : संसद का बजट सत्र 23 फरवरी से 16 मार्च तक आयोजित किया जायेगा. आज संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक हुई, जिसके बाद तारीखों की घोषणा की गयी. संसद के संयुक्त अधिवेशन को राष्ट्रपति 23 फरवरी को संबोधित करेंगे. रेल बजट 25 फरवरी को और आम बजट 29 फरवरी को संसद […]
नयी दिल्ली : संसद का बजट सत्र 23 फरवरी से 16 मार्च तक आयोजित किया जायेगा. आज संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक हुई, जिसके बाद तारीखों की घोषणा की गयी. संसद के संयुक्त अधिवेशन को राष्ट्रपति 23 फरवरी को संबोधित करेंगे. रेल बजट 25 फरवरी को और आम बजट 29 फरवरी को संसद में पेश किया जायेगा.बजट सत्र का दूसरा हिस्सा 25 अप्रैल से 13 मई तक आयोजित होगा. संसदीय मामलों के मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि बजट सत्र में जीएसटी, दिवालियापन और रीयल एस्टेट संबंधी विधेयकों के पारित होने की उम्मीदहै.
आज सरकार ने सभी दलों की राय लेकर बजट सत्र की तारीख तय की.गौरतलब है कि कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं, कैबिनेट कमेटी की बैठक से पहले सरकार और विधानसभा चुनाव वाले 5 राज्यों से जुड़ी पार्टियों के नेताओं की भी बैठक हुई.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




