शरद पवार को मिली अस्पताल से छुट्टी

पुणे(मुंबई ) :‘‘गुर्दा संबंधी मामूली समस्या” और ‘‘पानी जमा होने” के बाद गत रविवार को अस्पताल में भर्ती कराए गए राकांपा प्रमुख शरद पवार को आज सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई. अस्पताल के प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी. 75 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार को शहर के रुबी हॉल क्लीनिक में भर्ती कराया गया […]
पुणे(मुंबई ) :‘‘गुर्दा संबंधी मामूली समस्या” और ‘‘पानी जमा होने” के बाद गत रविवार को अस्पताल में भर्ती कराए गए राकांपा प्रमुख शरद पवार को आज सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई. अस्पताल के प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी. 75 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री पवार को शहर के रुबी हॉल क्लीनिक में भर्ती कराया गया था.
Pune: NCP Leader Sharad Pawar discharged from hospital pic.twitter.com/2DOH4k8rgC
— ANI (@ANI) January 27, 2016
रुबी हॉल क्लीनिक में चिकित्सकीय सेवाओं के सहायक निदेशक डॉक्टर संजय पठारे ने कहा, ‘‘वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और हमने दो दिनों से अधिक समय तक निगरानी में रखने के बाद उन्हें आज सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी।” राकांपा के प्रवक्ता नवाब मलिक ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पवार हेलीकॉप्टर के जरिए मुंबई चले गए।” उन्होंने कहा, ‘‘राकांपा प्रमुख महालक्ष्मी हेलीपैड पर उतरने के बाद दक्षिण मुंबई स्थित अपने घर जाएंगे।” राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कल कहा था कि पवार ने एक दवा खाई थी जिसका गलत असर हो जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पडा.
I am well and perfectly fine. Thank for your good wishes.
— Sharad Pawar (@PawarSpeaks) January 26, 2016
इससे पहले रुबी हॉल क्लीनिक में प्रबंध न्यासी और मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर परवेज ग्रांट ने कहा था कि पवार ‘गुर्दा संबंधी मामूली समस्या’ और ‘पानी जमा होने’ से पीडित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




