चाय विक्रेता बना ''ब्रांड एंबैस्डर''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2016 8:23 AM
पुणे : महाराष्ट्र सरकार ने एक चाय विक्रेता को अपनी योजना का ब्रांड एंबैस्डर बनाया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस चाय विक्रेता ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा पास की है. 28 वर्षीय इस स्थानीय चाय विक्रेता को रविवार को महाराष्ट्र सरकार की ‘‘कमाओ और शिक्षा ग्रहण करो’ (अर्न एंड लर्न) योजना का ब्रांड एंबैस्डर […]
पुणे : महाराष्ट्र सरकार ने एक चाय विक्रेता को अपनी योजना का ब्रांड एंबैस्डर बनाया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस चाय विक्रेता ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा पास की है. 28 वर्षीय इस स्थानीय चाय विक्रेता को रविवार को महाराष्ट्र सरकार की ‘‘कमाओ और शिक्षा ग्रहण करो’ (अर्न एंड लर्न) योजना का ब्रांड एंबैस्डर नियुक्त किया गया.
सोमनाथ गिराम सोलापुर जिले के एक छोटे से गांव का रहने वाला है. वह सदाशिव पेठ क्षेत्र में चाय की एक दुकान चलाता है. उसने सीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है जिसके परिणाम पिछले सप्ताह घोषित किये गए. राज्य के शिक्षा मंत्री विनोद तावडे ने शहर के डिजाइन एंड एनिमेशन कालेज में दीक्षांत समारोह में कहा ‘‘इन दिनों चाय वालों के लिए अच्छे दिन चल रहे हैं. चाय बेचने वाले प्रधानमंत्री बने और अब चाय बेचते हुए सोमनाथ सीए बन गए. ‘
मंत्री ने कहा ‘‘और उनके जैसे छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए मैं उन्हें राज्य (सरकार) की ‘‘कमाओ और शिक्षा ग्रहण करो’ (अर्न एंड लर्न) योजना का ब्रांड एंबैस्डर घोषित करता हूं.’इस घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया में गिराम ने कहा ‘‘मुझे मीडिया से यह खबर मिली. मैं बहुत खुश हूं कि राज्य सरकार ने मुझे ‘‘कमाओ और शिक्षा ग्रहण करो’ (अर्न एंड लर्न) योजना का ब्रांड एंबैस्डर नियुक्त किया.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










