राहुल गांधी चुपचाप ताजपोशी की तैयारी में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2016 12:27 PM
नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी में अंदर ही अंदर बड़े बदलाव की तैयारी में हैं. इतना ही नहीं राहुल बिहार विधानसभा और बाकी राज्यों में कांग्रेस के प्रति लोगों के रूझान को समझते हुए अपनी तैयारी को अंजाम दे रहे हैं. राहुल गांधी वैसे लोगों को पार्टी में शामिल करना चाहते हैं […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी में अंदर ही अंदर बड़े बदलाव की तैयारी में हैं. इतना ही नहीं राहुल बिहार विधानसभा और बाकी राज्यों में कांग्रेस के प्रति लोगों के रूझान को समझते हुए अपनी तैयारी को अंजाम दे रहे हैं. राहुल गांधी वैसे लोगों को पार्टी में शामिल करना चाहते हैं जो पूरी तरह कमिटेड हो. इसके लिए राहुल गांधी ने नव वर्ष की छुट्टियों पर जाने से पहले 200 लोगों का सक्षात्कार लिया. यह उन राज्यों के लोग हैं जहां समान्यतया कांग्रेस कमजोर है.
जानकारी के मुताबिक राहुल वैसे नौवजवान नेताओं के साक्षात्कार लिए हैं जो राज्य में पार्टी को ताकतवर बना सकते हैं. जानकारी यह भी है कि इन नौवजवानों से दो पेज का एक लेख भी लिखवाया जा रहा है. सूत्रों के हवाले से यह खबर मिली है कि इन टेस्ट देने वालों से यह पूछा जा रहा है कि पार्टी को राज्यों में या देश में ताकतवर बनाने के लिये क्या किया जाना चाहिए.
साथ ही उनसे यह भी पूछा जा रहा है कि उनका पार्टी में योगदान क्या है उन्होंने कितनी पैदल यात्रा की और पार्टी के लिए काम किया. इन साक्षात्कार देने वाले युवाओं के बारे में बताया जा रहा है कि उन्हें राहुल के पास भेजने वाले पार्टी के ही सीनियर लीडर्स हैं. इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी के सूत्र बताते हैं कि राहुल गांधी इस बार कई राज्यों में बदलाव कर सकते हैं. सोनिया गांधी पूरी तरह पार्टी की कमान राहुल को सौपने के मूड में हैं. हाल के दिनों में पार्टी के अंदर स्थिति और सोनिया गांधी के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए पार्टी का विचार है कि राहुल गांधी फूल फ्लेज पार्टी पर ध्यान दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










