ePaper

जान लीजिए उन मजिस्ट्रेट साहब के बारे में, जिनकी अदालत में पेश हुए सोनिया-राहुल

Updated at : 19 Dec 2015 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
जान लीजिए उन मजिस्ट्रेट साहब के बारे में, जिनकी अदालत में पेश हुए सोनिया-राहुल

नयी दिल्ली : शनिवार को नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उनके बेटे राहुल गांधी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए. अदालत ने उनके मामले की सुनवाई के बाद उन्हें जमानत दे दी. जिन मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में वे पेश हुए उनका नाम है एमएम लवलीन. सात साल के न्यायिक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : शनिवार को नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उनके बेटे राहुल गांधी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए. अदालत ने उनके मामले की सुनवाई के बाद उन्हें जमानत दे दी. जिन मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में वे पेश हुए उनका नाम है एमएम लवलीन.

सात साल के न्यायिक अनुभव वाले लवलीन एक सज्जन व विनम्र शख्सियत हैं. एमएम लवलीन मूल रूप से हरियाणा के करनाल से हैं. पटियाला हाउस कोर्ट में उनकी एक अक्तूबर को नियुक्ति हुई थी. वे साकेत जिला अदालत में भी नियुक्ति पर रह चुके हैं.

लवलीन हरियाणा में कुछ समय न्यायिक सेवा में रहे हैं. वहां भी उन्होंने मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट के रूप में सेवाएं दी थीं. कहा जाता है कि अपने काम के प्रति उनके अंदर इतना समर्पण है कि लंबी छुट्टियां पर शायद ही कभी लेते हैं. उनका मधुर व्यवहार हर किसी को पसंद आता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola