उद्धव ठाकरे ने शिवसेना सांसदों से संसद में आक्रामक होने का किया आह्वान
Updated at : 07 Dec 2015 9:22 PM (IST)
विज्ञापन

मुम्बई: महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के बाद राज्य मंत्रिमंडल में होने वाले विस्तार से पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज अपने विधायकों एवं सांसदों को सरकार पर राजनीतिक प्रहार शुरु करने का निर्देश दिया. अपने सहयोगी पर दबाव बढाने के परोक्ष प्रयास के तहत ठाकरे ने दिल्ली में अपने पार्टी सांसदों के साथ […]
विज्ञापन
मुम्बई: महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के बाद राज्य मंत्रिमंडल में होने वाले विस्तार से पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज अपने विधायकों एवं सांसदों को सरकार पर राजनीतिक प्रहार शुरु करने का निर्देश दिया.
अपने सहयोगी पर दबाव बढाने के परोक्ष प्रयास के तहत ठाकरे ने दिल्ली में अपने पार्टी सांसदों के साथ बैठक के दौरान कहा कि उन्हें संसद में अधिक आक्रामक होना चाहिए तथा पार्टी विधायकों को विभिन्न मुद्दों पर भाजपा की अगुवाई वाली राज्य सरकार को घेरना चाहिए.
एक शिवसेना नेता ने कहा, ‘‘उद्धवजी ने निर्देश दिया है कि शिवसेना विधायकों को सूखा राहत कोष के मुददे पर आक्रामक होना चाहिए और उनसे इस मुद्दे पर भाजपा मंत्रियों से सवाल करने को कहा है.’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने पार्टी सांसदां से संसद में अधिक आक्रामक दिखने को भी कहा।’ नेता ने कहा कि महाराष्ट्र को उसका उचित सम्मान मिलना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘उद्धवजी ने यह भी कहा कि यदि जीएसटी विधेयक के बदले में केंद्र से उचित मुआवजा नहीं मिलता है तो शिवसेना को संसद में इस विधेयक का विरोध करना चाहिए।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




