आईएसआईएस के झंडे लहराने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Dec 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने आज बताया कि आतंकी संगठन आईएसआईएस के झंडे लहराने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. गृह राज्य मंत्री हरिभाई परथीभाई चौधरी ने आज राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हाल ही में जम्मू कश्मीर और कुछ अन्य स्थानों में […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सरकार ने आज बताया कि आतंकी संगठन आईएसआईएस के झंडे लहराने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. गृह राज्य मंत्री हरिभाई परथीभाई चौधरी ने आज राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि हाल ही में जम्मू कश्मीर और कुछ अन्य स्थानों में विभिन्न अवसरों पर कुछ दिग्भ्रमित युवाओं द्वारा आतंकी संगठन आईएसआईएस के झंडे लहराने की कुछ घटनाएं ध्यान में आई थीं.
चौधरी ने बताया कि पुलिस और कानून व्यवस्था राज्य का विषय होने के कारण संबंधित सरकारों को कानून के सुसंगत प्रावधानों के अनुसार, ऐसे तत्वों के खिलाफ समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




