ePaper

मुंबई : पवनहंस दुर्घटनाग्रस्त,दो पायलट लापता

Updated at : 04 Nov 2015 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
मुंबई : पवनहंस दुर्घटनाग्रस्त,दो पायलट लापता

मुंबई : पवन हंस का एक हेलीकॉप्टर आज शाम मुंबई हाई क्षेत्र में ओएनजीसी के एक प्रतिष्ठान से उडान भरने के कुछ ही देर बाद अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हेलीकॉप्टर में दो पायलट थे जो लापता हैं और उनका पता लगाने के लिए तटरक्षक […]

विज्ञापन

मुंबई : पवन हंस का एक हेलीकॉप्टर आज शाम मुंबई हाई क्षेत्र में ओएनजीसी के एक प्रतिष्ठान से उडान भरने के कुछ ही देर बाद अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हेलीकॉप्टर में दो पायलट थे जो लापता हैं और उनका पता लगाने के लिए तटरक्षक तथा ओएनजीसी के पोत सक्रिय हैं.

मेडीवाक हेलीकॉप्टर आज तट से करीब 160 किमी दूर मुंबई हाई दक्षिण तेल एवं गैस क्षेत्र पर एक प्लेटफार्म से दिन के अपने आखिरी चक्कर पर था. ओएनजीसी के डायरेक्टर ऑफशोर टी के सेनगुप्ता ने पीटीआई को बताया ‘‘हमें इसके कारण की जानकारी नहीं है.’ हेलीकॉप्टर किसी क्रू ड्यूटी पर नहीं था इसलिए उसमें कोई यात्री नहीं था.

सेनगुप्ता ने बताया ‘‘हेलीकॉप्टर ड्यूटी के लिए तैयार रखा गया था और उसने अपने आखिरी चक्कर के तहत उडान भरी थी. ‘ उन्‍होंने बताया कि दुर्घटना के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है. उन्होंने बताया ‘‘हेलीकॉप्टर पर सवार पायलट लापता हैं. हमें उनके बारे में जानकारी नहीं है.’ दुर्घटना में किसी तेल एवं गैस प्रतिष्ठान को क्षति नहीं पहुंची है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola