ePaper

आधार कार्ड की अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, संविधान पीठ को भेजा मामला

Updated at : 07 Oct 2015 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
आधार कार्ड की अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, संविधान पीठ को भेजा मामला

नयी दिल्ली : आधार कार्ड की अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने संविधान पीठ को यह मामला भेज दिया. सुप्रीम कोर्ट में हुए आज सुनवाई में यह फैसला सुनाया गया. आधार कार्ड का मामला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.क्योंकि बैंक अकाउंट से लेकर फोन के कनेक्शन तक में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आधार कार्ड की अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने संविधान पीठ को यह मामला भेज दिया.

सुप्रीम कोर्ट में हुए आज सुनवाई में यह फैसला सुनाया गया. आधार कार्ड का मामला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.क्योंकि बैंक अकाउंट से लेकर फोन के कनेक्शन तक में आधार कार्ड की जरुरत होती है.प्राइवेसी के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट में आधार कार्ड पर सरकार के फैसले को चुनौती दी गयी थी. गौरतलब है कि आधार कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी के कई मामले सामने आयी.उसके बाद से प्राइवेसी मामले को लेकर देश में काफी बहस भी हुई.
उधर सरकार ने आधार कार्ड पर अपना बात रखते हुए कहा था कि आधार कार्ड की मदद से गैस सब्सिडी और केरोसिन सब्सिडी देने में आसानी होती है. आरबीआई ,सेबी और ट्राई ने भी आधार कार्ड का समर्थन किया था.इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में बहस के दौरान को सरकार की ओर से पक्ष रखने के लिए अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने अपना पक्ष रखा था.मुकुल रोहतगी ने कहा था कि जब लोगों को खुद आधार कार्ड इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत नहीं है, तो फिर इसमें अडंगे क्यो लगाये जा रहे है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola