डीडी किसान को सफल किसानों की कहानी दिखानी चाहिए : गडकरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2015 4:32 PM

विज्ञापन

नागपुर :डीडी किसान को उन किसानों की सफलता की कहानी दिखानी चाहिए जो समृद्ध हुए हैं जिससे दूसरे किसानों को किसी विशेष फसल और खेती के बारे में जानकारी मिले। यह बात आज यहां जहाजरानी और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कही. डीडी किसान रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर गडकरी ने कहा कि डीडी […]

विज्ञापन
नागपुर :डीडी किसान को उन किसानों की सफलता की कहानी दिखानी चाहिए जो समृद्ध हुए हैं जिससे दूसरे किसानों को किसी विशेष फसल और खेती के बारे में जानकारी मिले। यह बात आज यहां जहाजरानी और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कही.
डीडी किसान रथयात्रा के शुभारंभ के अवसर पर गडकरी ने कहा कि डीडी किसान खेती के क्षेत्र में क्रांति ला सकता है और उसे देश के विभिन्न हिस्से के किसानों की सफलता की कहानी को दिखाना चाहिए.उन्होंने किसानों से अपील की कि वे केवल कृषि पर निर्भर नहीं रहें. उन्होंने बेहतर परिणाम के लिए प्रगतिशील और प्रयोगात्मक कृषि की वकालत की.
उन्होंने उदाहरण दिया कि पेट्रोल में इथेनॉल को मिलाना सफल रहा और आज शहर में चलने वाले सभी दुपहिया एवं दूसरे वाहनों में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की आपूर्ति होती है.मंत्री ने कहा कि किसानों को देश भर में राजमार्गों के पास होने वाले पौधारोपण अभियान का लाभ भी उठाना चाहिए.
महाराष्ट्र के लिए शुरु की गयी डीडी किसान रथ यात्रा 11 राज्यों का भ्रमण कर चुकी है.यह पूरे राज्य में जाएगी और ग्रामीण लोगों के फायदे के लिए जागरुकता फैलाएगी तथा साथ ही सरकार प्रायोजित योजनाओं के बारे में जानकारी देगी.डीडी के अतिरिक्त महानिदेशक रंजन मुखर्जी और डीडी किसान के सलाहकार नरेश सिरोही के साथ ही इस अवसर पर किसान नेता पाशा पटेल और अशोक धोते भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola