ePaper

भाजपा की जेब में है भारत का चुनाव आयोग!

Updated at : 21 Sep 2015 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा की जेब में है भारत का चुनाव आयोग!

सूरी : भाजपा नेता ने विवादित बयान देकर पार्टी की मुश्‍किलें बढ़ा दी है. अभिनेता से राजनीति में कदम रखने वाले भाजपा नेता जय बनर्जी ने कहा है कि भारत का चुनाव आयोग उनकी पार्टी के नियंत्रण में है. जय बनर्जी के इस बयान के बाद वह विपक्षी दलों के निशाने पर आ गये हैं. […]

विज्ञापन

सूरी : भाजपा नेता ने विवादित बयान देकर पार्टी की मुश्‍किलें बढ़ा दी है. अभिनेता से राजनीति में कदम रखने वाले भाजपा नेता जय बनर्जी ने कहा है कि भारत का चुनाव आयोग उनकी पार्टी के नियंत्रण में है. जय बनर्जी के इस बयान के बाद वह विपक्षी दलों के निशाने पर आ गये हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने रविवार को यह विवादित बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि भारत का चुनाव आयोग भाजपा के नियंत्रण में है और अगला विधानसभा चुनाव सेना की निगरानी में कराया जाएगा. उन्होंने यह विवादित बयान मयूरेश्वर में भाजपा की एक सभा को संबोधित करते हुए दिया. बनर्जी ने आरोप लगाया कि विपक्षी तृणमूल कांग्रेस ने पिछले लोकसभा चुनाव में अनुचित तरीके से उन्हें हरा दिया था. उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने धोखे से हमें हरा दिया था.

जय बनर्जी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा क्योंकि यह सेना की निगरानी में होगा और चुनाव आयोग हमारे हाथ में है. उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने कहा है कि बिहार चुनाव जीतने के बाद पश्चिम बंगाल फतह करना उनका मकसद है.

जय बनर्जी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी के बीरभूम जिले के अध्यक्ष अनुब्रत मंडल ने बोलपुर में कहा कि हमें नहीं मालूम कि वे किस अगला चुनाव बंगाल में करायेंगे. आम आदमी हमारे साथ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola