पीटर मुखर्जी के साथ भी अपमानजनक व्यवहार करती थी इंद्राणी, घर पर थी तानाशाह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Sep 2015 4:42 PM
मुंबई : शीना बोरा मर्डर केस में आज एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि इंद्राणी मुखर्जी और उसके वर्तमान पति पीटर मुखर्जी के बीच भी नहीं बनती थी. कई मौके पर इंद्राणी पीटर का विरोध करती थी. यह बात खुद पीटर ने पुलिस बातचीत में […]
मुंबई : शीना बोरा मर्डर केस में आज एक और बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि इंद्राणी मुखर्जी और उसके वर्तमान पति पीटर मुखर्जी के बीच भी नहीं बनती थी. कई मौके पर इंद्राणी पीटर का विरोध करती थी.
यह बात खुद पीटर ने पुलिस बातचीत में बताया. पीटर ने बताया कि कई बार इंद्राणी उनका अपमान भी करने से पीछे नहीं हटती थी. उन्होंने पुलिस को बताया कि इंद्राणी का रवैया घर में एक तानाशाह की तरह होता था. कई बातों पर उन्हें इंद्रणी के गुस्से का भी सामना करना पड़ता थ. इसके अलावा पीटर ने जो अहम जानकारी दी उसके अनुसार, इंद्राणी प्रोपर्टी जैसी बातों पर बहुत गुस्से में रहती थी. इस बात का खुलासा बेटे मिखाईल बोरा ने भी किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










