अमेठी में स्मृति ने कहा, प्राण जाई पर वचन न जाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Aug 2015 1:29 PM

विज्ञापन

अमेठी : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी के दौरे पर हैं. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, भले ही हमें अमेठी से वोट ना मिला हो लेकिन हमने अपना पूरा करने का वादा किया था. कई गांव ऐसे हैं जहां मैं वोट मांगने गयी उन्होंने साफ कहा कि हम कई मांगों को लेकर […]

विज्ञापन

अमेठी : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी के दौरे पर हैं. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, भले ही हमें अमेठी से वोट ना मिला हो लेकिन हमने अपना पूरा करने का वादा किया था. कई गांव ऐसे हैं जहां मैं वोट मांगने गयी उन्होंने साफ कहा कि हम कई मांगों को लेकर कब से आंदोलन कर रहे हैं.हमने कह रखा है जबतक काम नहीं होगा हम वोट नहीं देंगे.

कई पार्टियों के लोग हैं जो अब हमारे गांव की तरफ नहीं आते. अब आपसे भी हमने यह कह दिया है आप भी दोबारा हमारे गांव की तरफ नहीं आयेंगी. लेकिन मैंने उसी वक्त उन्हें भरोसा दिया था कि आपकी मांग जरूरी पूरी होगी.इस मौके पर मानव संसाधन और विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, रघुकुल रीति सदा चली आई, प्राण जाई पर वचन न जाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देखरेख में आपके विकास के लिए काम हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola