तसलीमा नसरीन का वीजा एक साल के लिए बढाया गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2015 3:32 PM
नयी दिल्ली : गृह मंत्रालय ने आज निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन का वीजा एक साल के लिए बढा दिया.तसलीमा ने भारत सरकार से उनके वीजा की मियाद बढाने की अपील की थी जिस पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के हस्तक्षेप के बाद यह निर्णय लिया गया. गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि 52 […]
नयी दिल्ली : गृह मंत्रालय ने आज निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन का वीजा एक साल के लिए बढा दिया.तसलीमा ने भारत सरकार से उनके वीजा की मियाद बढाने की अपील की थी जिस पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के हस्तक्षेप के बाद यह निर्णय लिया गया.
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि 52 वर्षीय लेखिका के वीजा की मियाद 23 जुलाई से साल के लिए बढाई गई है.इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए तसलीमा ने पीटीआई-भाषा से कहा कि वह बहुत खुश हैं. हालांकि वह वीजा की मियाद एक साल से ज्यादा बढाए जाने की उम्मीद में थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










