स्वतंत्रता दिवस पर गोगोई ने असम के पांच नये जिलों की घोषणा की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2015 9:24 PM
गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने प्रशासन को लोगों के और करीब लाया लाने के लिए आज राज्य में पांच नये जिलों के गठन की घोषणा की. स्वतंत्रता दिवस पर ध्वज फहराने के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विद्रोही समूह समर्थन खो चुके हैं क्योंकि लोग राज्य में तेज गति से […]
गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने प्रशासन को लोगों के और करीब लाया लाने के लिए आज राज्य में पांच नये जिलों के गठन की घोषणा की. स्वतंत्रता दिवस पर ध्वज फहराने के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विद्रोही समूह समर्थन खो चुके हैं क्योंकि लोग राज्य में तेज गति से आर्थिक विकास चाहते हैं. उन्होंने बाकी बचे विद्रोही समूहों से भी मुख्यधारा में शामिल होने का आह्वान किया.
गोगोई ने कहा, ‘प्रशासन को लोगों के करीब लाने के लिए मैं पांच नये जिलों के गठन की घोषणा करता हूं.’ उन्होंने कहा कि यह पांव नये जिले विश्वनाथ, चराईदेव, होजाई, दक्षिण सलमारा मनकाचर और वेस्ट कारबी आंगलोंग हैं. वर्तमान में असम में 27 जिले हैं. उन्होंने कहा कि विकास गतिविधियों की जमीनी स्तर पर निगरानी के लिए सरकार ने एक नया पद सृजित किया है. यह पद जिला विकास आयुक्त का होगा.
भूमि के रिकॉर्ड सहेजने और राजस्व के मामलों को देखने के लिए एक नयी सेवा असम भूमि एवं राजस्व सेवा भी बनायी गयी है. उन्होंने बताया कि गारो स्वायत्त परिषद, अनुसूचित जाति विकास परिषद और असम के सूत, गरिया, मदही, हजोंग, कुमार एवं चूडांग जैसे समुदायों के लिए विकास परिषद का गठन किये जाने के कदम उठाये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










