व्यापमं घोटाला: राज्यपाल को हटाने की मांग संबंधी याचिका की होगी सुनवाई

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय मध्य प्रदेश के सनसनीखेज दाखिला और भर्ती घोटाले में राज्यपाल राम नरेश यादव की कथित संलिप्तता को लेकर उन्हें पद से हटाने संबंधी याचिका पर आज सुनवाई करने को राजी हो गया.प्रधान न्यायाधीश एच एल दत्तू और न्यायाधीश अरुण कुमार और अमित्व राय की पीठ ने कहा कि वह नौ […]
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय मध्य प्रदेश के सनसनीखेज दाखिला और भर्ती घोटाले में राज्यपाल राम नरेश यादव की कथित संलिप्तता को लेकर उन्हें पद से हटाने संबंधी याचिका पर आज सुनवाई करने को राजी हो गया.प्रधान न्यायाधीश एच एल दत्तू और न्यायाधीश अरुण कुमार और अमित्व राय की पीठ ने कहा कि वह नौ जुलाई को मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल से संबंधित व्यापमं घोटाले तथा इस मुद्दे पर अन्य याचिकाओं के बारे में एक याचिका पर सुनवाई करेगा.
वकीलों के एक समूह द्वारा दाखिल की गयी याचिका में यादव को हटाने और इस मामले में उनका बयान दर्ज किए जाने की मांग की गयी है.इससे पूर्व शीर्ष अदालत ने इस मामले की जांच को पूरा करने के लिए विशेष जांच दल को और चार महीने का समय दिया था जिसका गठन उच्च न्यायालय के एक आदेश के तहत किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




