ePaper

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, बताया महान राष्ट्रभक्त

Updated at : 23 Jun 2015 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, बताया महान राष्ट्रभक्त

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा के पुराने संस्करण जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर संदेश में कहा है कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके निर्वाण दिवस पर नमन. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान राजनेता, चिंतक, राष्ट्रभक्त […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भाजपा के पुराने संस्करण जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर संदेश में कहा है कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके निर्वाण दिवस पर नमन. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान राजनेता, चिंतक, राष्ट्रभक्त थे. प्रधानमंत्री ने कहा है कि हम उन्हें राष्ट्र के लिए उनके योगदान के लिए स्मरण करते हैं.
कोलकाता में जन्में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पहले कांग्रेस से जुडे थे. वे पंडित जवाहर लाल नेहरू की सरकार में मंत्री भी थे, पर बाद में उन्होंने वैचारिक मतभेद के कारण सरकार व कांग्रेस छोड दी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक के संपर्क में आये और संघ के प्रचारकों पंडित दीनदयाल उपाध्याय, नानाजी देशमुख व अटल बिहारी वाजपेयी के साथ मिल कर जनसंघ की स्थापना की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola