ePaper

15 कोर के जीओसी ने राज्यपाल से मुलाकात की

Updated at : 05 Jun 2015 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
15 कोर के जीओसी ने राज्यपाल से मुलाकात की

श्रीनगर: श्रीनगर आधारित 15 कोर के जनरल ऑफीसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा ने आज जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन. एन. वोहरा से मुलाकात की और उन्हें नियंत्रण रेखा के पास और आंतरिक इलाकों के सुरक्षा हालातों से अवगत कराया. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘लेफ्टिनेंट जनरल साहा ने आज राजभवन में राज्यपाल के […]

विज्ञापन

श्रीनगर: श्रीनगर आधारित 15 कोर के जनरल ऑफीसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा ने आज जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन. एन. वोहरा से मुलाकात की और उन्हें नियंत्रण रेखा के पास और आंतरिक इलाकों के सुरक्षा हालातों से अवगत कराया.

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘लेफ्टिनेंट जनरल साहा ने आज राजभवन में राज्यपाल के साथ मुलाकात की और यह बैठक एक घंटे तक चली. उन्होंने राज्यपाल को हाल में नियंत्रण रेखा के पास की घटनाओं और आंतरिक इलाकों के हालात के बारे में बताया.’’ हाल ही में सेना ने कुपवाडा जिले के तंगधर सेक्टर में चार आतंकवादियों की घुसपैठ को नाकाम किया था. इसके अलावा हाल ही में उत्तरी और मध्य कश्मीर में टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं पर हमले में बढोत्तरी देखी गई है. इन घटनाओं में दो लोगों की मृत्यु हो गई थी. इससे पहले कल शाम को राज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक के. राजेंद्र कुमार के साथ भी इस मुद्दे पर चर्चा की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola