अदालत ने मेनका गांधी के एनजीओ के खिलाफ प्राथमिकी का आदेश निरस्त किया

Published at :13 May 2015 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
अदालत ने मेनका गांधी के एनजीओ के खिलाफ प्राथमिकी का आदेश निरस्त किया

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने एक ट्रक से जब्त हुए चार हजार चूजों को छोडने में नाकाम रहने पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के एनजीओ ‘पीपुल्स फार एनीमल्स’ और ‘संजय गांधी एनिमल केयर सेंटर’ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश निरस्त कर दिया है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दिनेश भट्ट ने गैर सरकारी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने एक ट्रक से जब्त हुए चार हजार चूजों को छोडने में नाकाम रहने पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के एनजीओ ‘पीपुल्स फार एनीमल्स’ और ‘संजय गांधी एनिमल केयर सेंटर’ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश निरस्त कर दिया है.

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दिनेश भट्ट ने गैर सरकारी संगठन और अस्पताल को राहत देते हुये उनकी ये दलील स्वीकार कर ली कि उनका चूजों को छोडने संबंधी निचली अदालत के आदेश का उल्लंघन करने का कोई इरादा नहीं था. ये चूजे लाने ले जाने के दौरान मर गये थे.

हालांकि अदालत ने उन पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया और उन्हें यह राशि हरियाणा की पोल्टरी फर्म को देने का आदेश दिया. अदालत ने मजिस्ट्रेट अदालत को पक्षों को नये सिरे से सुनने का भी निर्देश दिया.

यह मामला पांच मार्च 2012 का है जब कश्मीरी गेट पुलिस थाने के अधिकारियों ने एक ट्रक पकडा जिसमें कथित रुप से निर्दयता से 4030 चूजे ले जाये जा रहे थे.

इन चूजों को चिकित्सकीय सहायता तथा इलाज के लिए एनजीओ के पास भेजा गया और जब उन्हें ट्रक से निकाला गया तो उनमें से 3600 चूजे मृत मिले और बचे हुए चूजे गंभीर हालत में थे जिनकी बाद में मौत हो गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola