ePaper

बिहार-झारखंड और यूपी में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ बारिश,अलर्ट जारी

Updated at : 28 Apr 2015 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार-झारखंड और यूपी में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ बारिश,अलर्ट जारी

पटना :देश अभी भूकंप के सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि प्रकृति ने अपना एक और रंग दिखाना शुरू कर दिया है. आज सुबह से ही नेपाल और उत्तरप्रदेश में मौसम ने अचानक अपना रुख बदला और तेज हवाएं चलने लगी. नेपाल में भारी बारिश हो रही है, जबकि उत्तर प्रदेश से भी […]

विज्ञापन

पटना :देश अभी भूकंप के सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि प्रकृति ने अपना एक और रंग दिखाना शुरू कर दिया है. आज सुबह से ही नेपाल और उत्तरप्रदेश में मौसम ने अचानक अपना रुख बदला और तेज हवाएं चलने लगी. नेपाल में भारी बारिश हो रही है, जबकि उत्तर प्रदेश से भी बारिश की खबरें हैं. दोपहर से बिहार और झारखंड में भी तेज हवाएं चलने लगीं हैं. खबर है कि पटना में तेज हवाएं चल रहीं हैं. तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी भी आयी है. जिसके कारण लोग एक बार फिर अनिष्ट की आशंका से ग्रसित हो गये हैं. गौरतलब है कि पिछले दिनों बिहार के पूर्णिया में तूफान आया था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गयी थी.
बिहार, झारखंड और उत्तरप्रदेश में अचानक हुए मौसम परिवर्तन पर मौसम विभाग के डीजी एलएस राठौर ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में अचानक बदलाव हुआ है. उन्होंने बताया कि इन राज्यों में अलर्ट कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola