ePaper

पेंशन न मिलने से निराश रिक्शाचालक ने किया आत्मदाह का प्रयास

Updated at : 20 Apr 2015 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
पेंशन न मिलने से निराश रिक्शाचालक ने किया आत्मदाह का प्रयास

कपूरथला : मासिक वृद्धावस्था पेंशन पाने में विफल रहने के कारण एक रिक्शाचालक (70) ने कल कथित तौर पर आत्मदाह की कोशिश की. लुधियाना के एक निजी अस्पताल में आज उसने दम तोड दिया. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान ढिलवां गांव के रहने वाले सोमनाथ के रूप में हुई है. पिछले तीन महीने […]

विज्ञापन

कपूरथला : मासिक वृद्धावस्था पेंशन पाने में विफल रहने के कारण एक रिक्शाचालक (70) ने कल कथित तौर पर आत्मदाह की कोशिश की. लुधियाना के एक निजी अस्पताल में आज उसने दम तोड दिया. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान ढिलवां गांव के रहने वाले सोमनाथ के रूप में हुई है.

पिछले तीन महीने से उसे 250 रुपये का वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिला था जिसके कारण कल एक बैंक के ढिलवां शाखा के बाहर उसने आत्मदाह की कोशिश की. पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मुकेश कुमार ने बताया कि पीडित का शरीर 80 प्रतिशत से ज्यादा जल चुका था.

उसे सबसे पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में लुधियाना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. राज्य सरकार की ओर से पिछले तीन महीने से गरीबों और नि:शक्त जनों को मिलने वाला वृद्धावस्था पेंशन कथित रूप से नहीं दिये जाने के विरोध में वह पिछले कई दिनों से ढिलवां बैंक के बाहर धरना दे रहा था.

डीएसपी कुमार ने बताया कि पीडित सुबह बैंक गया था और जैसे ही उसे पता चला कि उसकी पेंशन नहीं आई है वह हताश हो गया और उसने आत्मदाह करने की कोशिश की. उपायुक्त दलजीत सिंह मंगत ने बताया कि पीडित ने आखिरी बार अपने मासिक पेंशन की राशि 12 जनवरी को बैंक से निकाली थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola