हाशिमपुरा मामले में लोगों का बरी होना अन्याय है : कांग्रेस

Updated at : 31 Mar 2015 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
हाशिमपुरा मामले में लोगों का बरी होना अन्याय है : कांग्रेस

नयी दिल्ली : हाशिमपुरा में 42 मुसलमानों की हत्या के आरोपी पीएसी कर्मियों में से जीवित 16 लोगों को बरी किए जाने को कांग्रेस ने आज अन्याय बताते हुए कहा कि राज्य सरकार को आदेश के खिलाफ उपरी अदालतों में अपील करनी चाहिए. पार्टी प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा कि यह बहुत अजीब लगता है […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : हाशिमपुरा में 42 मुसलमानों की हत्या के आरोपी पीएसी कर्मियों में से जीवित 16 लोगों को बरी किए जाने को कांग्रेस ने आज अन्याय बताते हुए कहा कि राज्य सरकार को आदेश के खिलाफ उपरी अदालतों में अपील करनी चाहिए.

पार्टी प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा कि यह बहुत अजीब लगता है कि 42 लोग मारे गए और इतनी लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बावजूद एक व्यक्ति भी दोषी नहीं पाया गया। कांग्रेस का विचार है कि यह अन्याय है. न्याय नहीं हो सकता है.

उन्होंने कहा, ‘‘हम सरकार :उत्तर प्रदेश की सपा सरकार: से अपील करते हैं कि वह इसके खिलाफ अपील करे ताकि कोई दोषी बच ना पायें. उत्तर प्रदेश को ऐसा करना चाहिए। यदि भारत सरकार के कुछ करने की जरुरत है तो, उन्हें भी करना चाहिए.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola