‘आप’ का संकट: महाराष्ट्र इकाई के कई नेता ‘बेहद निराश’, छोड सकते हैं पार्टी

Published at :30 Mar 2015 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
‘आप’ का संकट: महाराष्ट्र इकाई के कई नेता ‘बेहद निराश’, छोड सकते हैं पार्टी

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) में जारी आंतरिक संकट के बीच बताया जा रहा है कि पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के कई नेता एक के बाद एक कर सामने आ रहे स्टिंग और विवादों से ‘‘बेहद निराश’’ हैं और पार्टी में बने रहने पर फिर से विचार कर रहे हैं. महाराष्ट्र के कई नेताओं […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) में जारी आंतरिक संकट के बीच बताया जा रहा है कि पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के कई नेता एक के बाद एक कर सामने आ रहे स्टिंग और विवादों से ‘‘बेहद निराश’’ हैं और पार्टी में बने रहने पर फिर से विचार कर रहे हैं.

महाराष्ट्र के कई नेताओं का मानना है कि योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को पार्टी के अहम पदों से हटाए जाने के बाद ‘आप’ नेताओं का ‘‘दिल्ली वाला गिरोह’’ उनकी इकाई में ‘‘ज्यादा दखलंदाजी करेगा.’’ पार्टी के फैसलों पर ‘‘नाराजगी’’ जताते हुए महाराष्ट्र इकाई के वरिष्ठ नेता मारुति भापकर ने आज पद छोडने की धमकी दी.
आज दिल्ली से रवाना होने से पहले भापकर ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय परिषद की बैठक में जो कुछ हुआ वह लोकतंत्र की हत्या से कम कुछ भी नहीं था. मैं बहुत दुखी हूं और पार्टी छोडने पर गंभीरता से विचार कर रहा हूं. हम कल उस वक्त अपने भविष्य के कदम पर फैसला करेंगे जब हमारी प्रदेश समिति की बैठक होगी.’’
राज्य के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र इकाई पहले ही तथाकथित ‘आप’ नेताओं के ‘‘दिल्ली वाले गिरोह’’ से डरी हुई है. पार्टी में अभी हो रही छीछालेदर से अब हमारी इकाई में और दखलंदाजी होगी. हम अभी दोराहे पर हैं.’’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola