नन गैंगरेप पर लोकसभा में जोरदार हंगामा, सरकार ने कहा- कानून व्यवस्था राज्य का मुद्दा

Updated at : 17 Mar 2015 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
नन गैंगरेप पर लोकसभा में जोरदार हंगामा, सरकार ने कहा- कानून व्यवस्था राज्य का मुद्दा

नयी दिल्ली : लोकसभा में नन गैंगरेप पर जोरदार हंगामा हुआ. भाजपा ने इस मामले को लेकर ममता सरकार पर जोरदार हमला किया. वहीं टीएमसी ने केंद्र सरकार को इसका जिम्मेदार बताया.विपक्ष ने कहा कि ईसार्इयों को निशाना बनाकर हमले किये जा रहे हैं. स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि इस घटना से हमसब दुखी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : लोकसभा में नन गैंगरेप पर जोरदार हंगामा हुआ. भाजपा ने इस मामले को लेकर ममता सरकार पर जोरदार हमला किया. वहीं टीएमसी ने केंद्र सरकार को इसका जिम्मेदार बताया.विपक्ष ने कहा कि ईसार्इयों को निशाना बनाकर हमले किये जा रहे हैं.

स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि इस घटना से हमसब दुखी हैं लेकिन यह चर्चा का विषय नहीं है.सरकार ने इसपर सफाई देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था राज्य का मुद्दा है.पश्‍चिम बंगाल और हरियाणा की घटना पर संसदीय कार्य मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा कि इसपर राज्यों को कार्रवाई करनी होगी. ऐसी घटना की निंदा होनी चाहिए. इसपर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

वहीं दूसरी ओरलोकसभा में आज विश्व हिन्दू परिषद् के उस बयान पर कांग्रेस सदस्यों ने हंगामा किया जिसमें सवाल किया गया है कि क्या वेटिकन में हनुमान मंदिर बनाया जा सकता है. कांग्रेस के सदस्य इस विषय पर कार्य स्थगित कर चर्चा कराने मांग करते हुए अध्यक्ष के आसन के समीप आकर नारेबाजी करने लगे.

हालांकि अध्यक्ष सुमित्र महाजन ने सदस्यों से इसे शून्य काल में उठाने को कहा. आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरु होने पर स्पीकर ने कहा कि उन्हें गौरव गोगोई, मल्लिकाजरुन खडगे, सुष्मिता देव, के सी वेणुगोपाल एवं अन्य के कई विषयों पर कार्य स्थगन प्रस्ताव के नोटिस मिले हैं. उन्होंने इन्हें स्वीकार नहीं करते हुए कहा वह इन विषयों को बाद में शून्यकाल में उठाने का मौका देंगी.

कांग्रेस के सदस्य हालांकि इससे संतुष्ट नहीं हुए और अध्यक्ष के आसन के पास आकर नारेबाजी करने लगे. इस दौरान अध्यक्ष ने प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरु करने का निर्देश दिया. उल्लेखनीय है कि हरियाणा के हिसार में एक निर्माणाधीन चर्च को कथित रुप से क्षतिग्रस्त किए जाने सबंधी मीडिया की खबरों के पृष्ठभूमि में विहिप ने कहा है कि क्या वेटिकन में कोई हनुमान मंदिर बना सकता है. क्या वहां हनुमान मंदिर स्थापित करने की अनुमति दी जायेगी ? अध्यक्ष ने सदस्यों से सदन में व्यवस्था बनाने का आग्रह किया.

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा कि यह देश से जुडा काफी महत्वपूर्ण सवाल है. कानून एवं व्यवस्था की स्थिति का सवाल है. अध्यक्ष सुमित्र महाजन ने कहा कि रोज रोज कुछ न कुछ विषय को लाकर इस तरह से कार्य स्थगन प्रस्ताव के नोटिस लाना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा, ‘मैं आपको 12 बजे इसे उठाने की अनुमति दूंगी. विषय महत्वपूर्ण हैं, तब उसे जरुर उठायें। लेकिन उचित समय पर उठायें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola