केजरीवाल सरकार ने ''आप'' के 21 विधायकों को संसदीय सचिव नियुक्त किया

Updated at : 14 Mar 2015 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
केजरीवाल सरकार ने ''आप'' के 21 विधायकों को संसदीय सचिव नियुक्त किया

नयी दिल्ली : कामकाज को तेजी से लागू करने में मंत्रियों की मदद के लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने आज पार्टी के 21 विधायकों को संसदीय सचिव के तौर पर नियुक्त करने का फैसला किया. सरकार के मुताबिक, इस कदम से लोगों के मुद्दे, शिकायत निवारण एवं शहर के विकास से […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कामकाज को तेजी से लागू करने में मंत्रियों की मदद के लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने आज पार्टी के 21 विधायकों को संसदीय सचिव के तौर पर नियुक्त करने का फैसला किया. सरकार के मुताबिक, इस कदम से लोगों के मुद्दे, शिकायत निवारण एवं शहर के विकास से जुडे अन्य कामों को करने में सरकार की दक्षता में इजाफा होगा.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आप के 11 विधायकों को जिला विकास समितियों का अध्यक्ष नियुक्त किया था. उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यहां संवाददाताओं को बताया, हमने 21 विधायकों को सभी छह मंत्रियों का संसदीय सचिव नियुक्त करने का फैसला किया है. इससे पहले, सिर्फ मुख्यमंत्री संसदीय सचिव रखते थे. अब हर मंत्री के पास कई संसदीय सचिव होंगे और उनके पास मौजूद विभागों की संख्या के मुताबिक होगा. हम जल्द ही ऐसे विधायकों की सूची जारी करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola