Video : LPG संकट के बीच बेंगलुरु में गैस सिलेंडर चोरी, कैमरे में कैद हुई वारदात

Updated:
विज्ञापन

बाइक पर सिलेंडर ले जाता शख्स (Photo: X)

Video : LPG संकट के बीच बेंगलुरु में सिलेंडर चोरी का मामला सामने आया है. इसका सीसीटीवी फुटेज न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. देखें चोरी कैसे कर रहा है ये शख्स.

विज्ञापन

बेंगलुरु से सामने आए वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स बाइक से आता है. वह हेलमेट लगाए हुए है. अचानक वह अपनी बाइक रोकता है. वह बाइक खड़ी करता है. इसके बाद वह पैदल पीछे की ओर बढ़ता है. एक कार के पीछे जाता है. सामने कार लगी होने के कारण कुछ नजर नहीं आता. कुछ देर के बाद वह फिर अपनी बाइक की ओर आता है. बाइक को हाथ से पकड़कर कार के पीछे ले जाता है. कार के पीछे हलचल होता कुछ वीडियो में नजर आ रहा है. इसके बाद वह बाइक से जाता दिख रहा है. बाइक के सामने उसने सिलेंडर की तरह कुछ रखा है जो सफेद कपड़े से लिपटा दिख रहा है. देखें ये वीडियो. 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : Video: घर में छिपाकर रखे गये थे अवैध LPG सिलेंडर, प्रशासन ने रात में मारा छापा

देश के कई शहरों में अफरा-तफरी

पश्चिम एशिया संकट (ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के बाद) के बीच फ्यूल की कमी की खबरें फैल गई. इसके बाद गुरुवार को देश के कई शहरों में लोग पेट्रोल पंपों और एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर सेंटर के बाहर लंबी कतारों में नजर आए. कई लोग डर के कारण ज्यादा पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर लेने पहुंच गए. हालांकि सरकार ने संसद में साफ कहा है कि पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की कोई कमी नहीं है. सरकार ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर खरीदारी न करें.

यह भी पढ़ें : झारखंड के खरसावां और खूंटी में रसोई गैस की भारी किल्लत, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola