ईरान ने कहा- भारत हमारा दोस्त, इंडियन जहाजों के लिए खुल सकता है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज!

Updated:
विज्ञापन
Strait of Hormuz

ईरान से भारत के लिए राहत भरी खबर!

भारत के जहाजों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित रास्ता मिल सकता है. भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने इसके संकेत दिए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि भारत हमारा दोस्त है.

विज्ञापन

Strait of Hormuz: पर्शियन गल्फ क्षेत्र में बढ़ते तनाव और समुद्री सुरक्षा की चिंताओं के बीच भारत के लिए ईरान की ओर से राहत भरी खबर है. ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने संकेत दिए हैं कि भारत को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित रास्ता मिल सकता है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है. मीडिया से बातचीत में राजदूत ने कहा कि भारत ईरान का मित्र है, और इसी कारण भारतीय जहाजों के लिए इस समुद्री मार्ग से गुजरने का सुरक्षित रास्ता मिल सकता है. ईरान की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग के कारण समुद्री रास्तों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है.

हकीम इलाही ने कहा- ईरान ने बंद नहीं किया है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

हालांकि, भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद नहीं हुआ है. वर्तमान परिस्थितियों के कारण जहाज वहां से गुजर नहीं पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ईरान कभी नहीं चाहता था कि यह जलडमरूमध्य बंद हो. उन्होंने बताया कि कुछ जहाज अभी भी वहीं से गुजर रहे हैं.

विश्व के नेता डाले अमेरिका पर युद्ध रोकने का दबाव- इलाही

अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने यह भी कहा कि इस युद्ध की शुरुआत करने वालों को ही इसे रोकना होगा. इस युद्ध के कारण दुनिया भर में कई लोग पीड़ित हैं. विश्व नेताओं को एकजुट होकर अमेरिकी राष्ट्रपति पर दबाव डालना चाहिए और उनसे इस अन्यायपूर्ण युद्ध को तुरंत रोकने का आग्रह करना चाहिए.

क्यों खास है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है. यहां से वैश्विक तेल और गैस की बड़ी मात्रा गुजरती है. ऐसे में अगर यह रूट किसी कारण अवरुद्ध होता है तो इसका सीधा असर ऊर्जा बाजार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पड़ता है. भारत भी इसी रास्ते से अपने कच्चे तेल का बड़ा हिस्सा खरीदता है.

Also Read: मिडिल ईस्ट जंग के बीच गरजे ट्रंप, कहा- आज होगा ईरान का हिसाब

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola