लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, ओम बिरला बोले- मौका मिलता है फिर भी बोलना नहीं चाहते

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 13 Mar 2026 12:41 PM

विज्ञापन

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला (Photo: PTI)

Parliament Session : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हंगामा कर रहे विपक्षी सांसदों से प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया. उन्होंने सांसदों से कहा कि आप कहते हैं कि सदन में बोलने नहीं दिया जाता. दरअसल आप बोलना ही नहीं चाहते हैं.

विज्ञापन

Parliament Session : एलपीजी के मुद्दे पर शुक्रवार (13 मार्च) को विपक्ष ने लोकसभा में हंगामा किया. एक बार के स्थगन (कुछ समय के लिए कार्यवाही को रोकना) के बाद जब कार्यवाही दोबारा 12 बजे शुरू हुई, तो हंगामा और बढ़ गया. इसके बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

प्रश्नकाल शुरू होने के बाद शुरू हुआ हंगामा

इससे पहले लोकसभा की बैठक शुरू होने के करीब तीन मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू कराया. इसी दौरान कांग्रेस के सदस्य अपने स्थान पर खड़े होकर देश में एलपीजी गैस की कथित कमी का मुद्दा उठाने लगे. कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल को इस मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव (जरूरी मुद्दे पर तुरंत चर्चा करने की मांग) का नोटिस दिए जाने की बात कहते सुना गया.

ओम बिरला ने विपक्षी सांसदों से क्या कहा?

सदन में हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आप लोग अक्सर कहते हैं कि बोलने का मौका नहीं मिलता. लेकिन जब आपको बोलने का समय और मौका दिया जाता है, तब आप अपनी बात रखने के बजाय हंगामा करते हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह सदन में बार-बार गतिरोध पैदा करना ठीक नहीं है.

यह भी पढ़ें : Video: राहुल गांधी बोले- देश को न घबराने को कह रहे, खुद पीएम मोदी घबराए हुए

जब विपक्ष के सांसदों ने अपने आठ साथियों के निलंबन का मुद्दा उठाया तो हंगामा और बढ़ गया. इस पर अध्यक्ष ने कहा कि अगर आप लोग सदन की मेजों पर चढ़ेंगे तो कार्रवाई तो होगी ही, यह बिल्कुल साफ है.

संसद में तुरंत बयान दें पीएम मोदी : टीएमसी

सदन के बाहर टीएमसी सांसद जून मालिया ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात की. उन्होंने कहा कि देश में गैस की बड़ी समस्या देखने को मिल रही है. इसकी वजह से कई रेस्टोरेंट तक बंद हो गए हैं. बंगाल में पहले गैस सिलेंडर के लिए करीब 21 दिन इंतजार करना पड़ता था, जो अब बढ़कर 25 दिन हो गया है. वहीं गांवों में यह समय 47 दिन तक पहुंच गया है. टीएमसी ने मांग की कि पीएम मोदी इस मुद्दे पर संसद में तुरंत बयान दें.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola