ePaper

67 की हुईं अम्‍मा, प्रधानमंत्री ने दी जन्‍मदिन की बधाई

Updated at : 24 Feb 2015 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
67 की हुईं अम्‍मा, प्रधानमंत्री ने दी जन्‍मदिन की बधाई

चेन्‍नई: एआइएडीएमके प्रमुख जे जयललिता आज 67वर्ष की हो गयी हैं. मंगलवार को उनके जन्‍मदिन के अवसर पर तमिलनाडु में उनके प्रसंशकों ने कई धर्मिक स्‍थलों पर ‘अम्‍मा’की लंबी उम्र की कामना के लिए पूजा अर्चना की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयललिता को उनके जन्‍मदिन पर बधाई दी है. नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल […]

विज्ञापन
चेन्‍नई: एआइएडीएमके प्रमुख जे जयललिता आज 67वर्ष की हो गयी हैं. मंगलवार को उनके जन्‍मदिन के अवसर पर तमिलनाडु में उनके प्रसंशकों ने कई धर्मिक स्‍थलों पर ‘अम्‍मा’की लंबी उम्र की कामना के लिए पूजा अर्चना की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयललिता को उनके जन्‍मदिन पर बधाई दी है.

नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर जयललिता को जन्‍मदिन की बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र और अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की है.
वहीं तमिलनाडु में जयललिता के समर्थकों ने अम्‍मा के जन्‍मदिन को यादगार बनाने के लिए कई स्‍थानों पर सामुहिक विवाह और लोक कल्‍यानार्थ गतिविधियों का आयोजन किया है.
बंगलुरु की विशेष अदालत ने पिछले साल 66.66 करोड़ रुपये के आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में जयललिता को दोषी ठहराया था. जिसके बाद जयललिता ने इस फैसले को चुनौती देते हुए कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर की है.
जयललिता के एक वफादार शिहन हुशैनी ने कल ‘अम्‍मा’ के जन्‍मदिन के मौके पर खुद को 6 मिनट 7 सेकेंड तक के लिए सूली से लटका लिया. हुशैनी की मांग थी कि फिर से अम्‍मा को मुख्‍यमंत्री पद दे देना चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola