खगड़िया में डीआईजी का गोगरी थाना पर औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 02 Jun 2026 9:50 AM

विज्ञापन

डीआईजी नें गोगरी थाना का किया औचक निरीक्षण

Khagaria News: बेगूसराय-खगड़िया रेंज के डीआईजी के अचानक गोगरी थाना पहुंचने से पुलिस महकमे में हलचल मच गई. निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित मामलों, अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कई अहम निर्देश दिए.

विज्ञापन

खगड़िया गोगरी से रणवीर झा की रिपोर्ट.

Khagaria News: बेगूसराय-खगड़िया रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार सिन्हा ने बुधवार को गोगरी थाना का औचक निरीक्षण किया. उनके थाना पहुंचते ही पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया. निरीक्षण के दौरान पुलिस व्यवस्था, लंबित मामलों के निष्पादन और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई.

इस मौके पर खगड़िया एसपी राकेश कुमार, डीएसपी साक्षी कुमारी, सर्किल इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

लंबित मामलों पर दिखाई सख्ती

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना क्षेत्र में लंबित मामलों की समीक्षा की और अनुसंधानकर्ताओं को तेजी से मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लंबित कांडों के निपटारे में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

साथ ही कार्यालय पंजी के अद्यतन रखरखाव और थाना के प्रशासनिक कार्यों को व्यवस्थित बनाए रखने पर भी जोर दिया गया.

अपराध नियंत्रण और शराबबंदी पर विशेष फोकस

डीआईजी ने अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने फरार अपराधियों और लाल वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान में तेजी लाने को कहा. इसके अलावा बिहार में लागू शराबबंदी कानून के सफल क्रियान्वयन के लिए भी विशेष कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए.

फरियादियों के साथ मित्रवत व्यवहार की नसीहत

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने महिला एवं पुरुष फरियादियों के साथ संवेदनशील और मित्रवत व्यवहार करने पर जोर दिया. उन्होंने महिला और पुरुष हेल्प डेस्क पर नियमित रूप से पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की जवाबदेही का महत्वपूर्ण हिस्सा है.

पुलिस कार्यों पर दिखे संतुष्ट

जानकारी के अनुसार डीआईजी गोगरी पुलिस की अनुसंधान प्रक्रिया और कार्यशैली से काफी हद तक संतुष्ट नजर आए. उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की.

डीआईजी के इस औचक निरीक्षण को क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. वहीं निरीक्षण की सूचना मिलते ही गोगरी अनुमंडल के विभिन्न थानों में भी गतिविधियां तेज हो गईं.

Also Read: पीएम मोदी और राष्ट्रपति को भेजे जाएंगे बिहार के जर्दालू आम, बिहटा के रेडिएशन सेंटर पहुंचीं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन