ePaper

महाराष्ट्र के राज्यपाल, मुख्यमंत्री कल कुलपतियों के साथ बैठक करेंगे

Updated at : 23 Feb 2015 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र के राज्यपाल, मुख्यमंत्री कल कुलपतियों के साथ बैठक करेंगे

मुम्बई: महाराष्ट्र के राज्यपाल और राज्य में विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति सी. विद्यासागर राव ने कल गैर कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक बुलाई है. राजभवन के एक प्रवक्ता ने बताया कि सहयाद्रि अतिथि गृह में शाम पांच बजे से होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, वित्त और योजना मंत्री सुधीर मुगंटीवार, उच्च एवं तकनीकी […]

विज्ञापन

मुम्बई: महाराष्ट्र के राज्यपाल और राज्य में विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति सी. विद्यासागर राव ने कल गैर कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक बुलाई है.

राजभवन के एक प्रवक्ता ने बताया कि सहयाद्रि अतिथि गृह में शाम पांच बजे से होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, वित्त और योजना मंत्री सुधीर मुगंटीवार, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री विनोद तावडे और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. मुंबई विश्वविद्यालय के कुलपति राजन वेलुकर को पद के योग्य नहीं पाए जाने पर 19 फरवरी को हटाने के बाद यह बैठक बुलाई जा रही है. कुलपतियों के संयुक्त बोर्ड की इससे पहले तीन सितम्बर 2013 को बैठक हुई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola