हीरा कारोबारी ने निकाला जुलूस, पूरे सूरत ने देखा मोदी का सूट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2015 7:43 AM
सूरत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूट खरीदने वाले करोबारी ने शनिवार को जुलूस निकाला और इसकी प्रदर्शनी की. हीरों के कारोबारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूट को 4 . 31 करोड रुपये की बोली लगाकर खरीदने वाले लालजी पटेल ने अपने शहर के लोगों को इस सूट से रू-ब-रू करवाया. सूट को मोदी […]
सूरत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूट खरीदने वाले करोबारी ने शनिवार को जुलूस निकाला और इसकी प्रदर्शनी की. हीरों के कारोबारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूट को 4 . 31 करोड रुपये की बोली लगाकर खरीदने वाले लालजी पटेल ने अपने शहर के लोगों को इस सूट से रू-ब-रू करवाया. सूट को मोदी के पुतले को पहनाया गया था.
जिला कलेक्टर के कार्यालय में 4 31 करोड रुपये का चैक जमा कराने के बाद पटेल ने इस गहरे नीले रंग के सूट का जुलूस निकाला. चैक जमा कराए जाने के बाद पुतले को एक खुले वाहन में रखा गया. इसके आगे दोपहिया वाहन और पीछे भी कई वाहन चल रहे थे. यह जुलूस नीलामी स्थल साइंस कन्वेंशन सेंटर से पटेल के शहर में कटारगाम इलाके में स्थित कार्यालय तक गया.
इस बंद गले के सूट को देखने के लिए सडक के दोनों ओर लोगों की भीड जमा थी। इस सूट को मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्र के दौरान उनसे मुलाकात के समय पहना था और इस पर पतली धारियों में नरेन्द्र दामोदरदास मोदी काढा गया था. जुलूस के बाद सूट को पटेल के कार्यालय के स्वागत कक्ष में रख दिया गया. पटेल ने कहा कि वह देश के लिए कुछ करना चाहते हैं और इस नीलामी से उन्हें वह मौका मिल गया. करीब दस लाख रुपये कीमत के इस सूट ने राजनीतिक तूफान खडा कर दिया था और विपक्षी दलों ने विशेषकर कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में मोदी के इस सूट को मुद्दा बनाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










