शिवसेना ने दी भाजपा को नसीहत कहा, कमीसनखोर मुख्यमंत्री का ना करें समर्थन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2015 10:23 AM
मुंबई : बिहार की राजनीतिक संकट पर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में निशाना साधा है. शिवेसना ने जीतन राम मांझी को भाजपा के समर्थन पर लगाये गये कयासों पर सवाल खड़े किये और भाजपा को सलाह दी कि मांझी को कतई समर्थन ना दें . सामना के संपादकीय में लिखा है अगर भाजपा जीतन […]
मुंबई : बिहार की राजनीतिक संकट पर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में निशाना साधा है. शिवेसना ने जीतन राम मांझी को भाजपा के समर्थन पर लगाये गये कयासों पर सवाल खड़े किये और भाजपा को सलाह दी कि मांझी को कतई समर्थन ना दें . सामना के संपादकीय में लिखा है अगर भाजपा जीतन राम मांझी को समर्थन देते है तो अंधेरे को निमंत्रण देने जैसा होगा.
शिवसेना ने समर्थन पर अपना कड़ा विरोध जताते हुए कहा है, भाजपा को यह कदम बिल्कुल नहीं उठाना चाहिए.शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को कमीशनखोर सीएम कहा गया है. साथ ही बिहार के राजनीतिक संकट के पीछे बीजेपी की साजिश की तरफ भी इशारा किया गया है. गौरतलब है कि बिहार में राजनीतिक संकट जारी है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










