ePaper

कक्षा छह की छात्रा ने हॉस्टल में दिया एक बच्चे को जन्म, हेड मास्टर गिरफ्तार

Updated at : 09 Feb 2015 1:20 PM (IST)
विज्ञापन
कक्षा छह की छात्रा ने हॉस्टल में  दिया एक बच्चे को जन्म, हेड मास्टर गिरफ्तार

भुवनेश्वर : जनजातीय कल्याण स्कूल ओडिशा के हेड मास्टर और हॉस्टल सुपरिटेनडेंट को पुलिस ने कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में तब गिरफ्तार किया, जब कक्षा छह की एक लड़की ने चार फरवरी को हॉस्टल में एक बच्चे को जन्म दिया. इस बात की जानकारी पुलिस ने आज दी. पुलिस अधिकारी राजेंद्र सेनापति ने […]

विज्ञापन

भुवनेश्वर : जनजातीय कल्याण स्कूल ओडिशा के हेड मास्टर और हॉस्टल सुपरिटेनडेंट को पुलिस ने कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में तब गिरफ्तार किया, जब कक्षा छह की एक लड़की ने चार फरवरी को हॉस्टल में एक बच्चे को जन्म दिया. इस बात की जानकारी पुलिस ने आज दी. पुलिस अधिकारी राजेंद्र सेनापति ने बताया कि रविवार को गिरफ्तारी हुई.

इन शिक्षकों पर यह आरोप है कि उन्होंने स्कूल प्रशासन को इस संबंध में जानकारी नहीं दी और मामले को दबाने का प्रयास किया. बच्चे को जन्म देने वाली लड़की उमुरी आश्रम स्कूल की है. यह स्कूल जैपुरे प्रखंड के कोरापुट जिले में है. सरकार इस स्कूल को अनुसूचित जाति और जनजाति के कल्याणार्थ चलाती है.

जैसे ही स्कूल प्रबंधन को इस बात की जानकारी मिली उन्होंने मां और बच्चे को उसके घर उसके परिजनों तक पहुंचाया. कुछ ही दिनों पहले कंधमाल जिले से भी ऐसी खबर आयी थी, जिसमें कक्षा दस की एक छात्रा ने हॉस्टल में एक बच्चे को जन्म दिया था. इस मामले में लड़की को गर्भवती करने वाले व्यक्ति सुकांता प्रधान की गिरफ्तारी भी हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola