नया गाना 'मेहरारू के नशा' हुआ रिलीज, साड़ी में एक्ट्रेस मुस्कान जयसवाल ने बिखेरा ग्लैमर का जलवा

Published by : Anushka Singh Updated At : 23 May 2026 6:19 PM

विज्ञापन

मेहरारू के नशा

Mehraru Ke Nasha Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार राकेश मिश्रा का नया रोमांटिक गाना 'मेहरारू के नशा' रिलीज हो गया है. इस गाने में राकेश मिश्रा और एक्ट्रेस मुस्कान जायसवाल के बीच की प्यारी नोक-झोंक और पति-पत्नी का अनोखा प्यार दर्शकों का दिल जीत रहा है.

विज्ञापन

Mehraru Ke Nasha Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर राकेश मिश्रा साल 2026 में अपना एक और नया धमाकेदार गाना लेकर हाजिर हो चुके हैं. उनके इस नए गाने का नाम ‘मेहरारू के नशा’ है, जो रिलीज होते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा है. यह गाना एक बेहद ही फ्रेश और देसी रोमांटिक वाइब लेकर आया है. पहली बार सुनने में ही यह ट्रैक दर्शकों को अपनी तरफ खींच रहा है और सोशल मीडिया पर इसके ट्रेंडिंग वीडियो बनने की चर्चा शुरू हो गई है.

वीडियो में पति-पत्नी के बीच हुई मीठी तकरार

इस गाने के वीडियो में पति-पत्नी के बीच की बहुत ही प्यारी कहानी दिखाई गई है. सीन में भोजपुरी एक्ट्रेस मुस्कान जायसवाल बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही हैं. उन्होंने रंग-बिरंगी साड़ियां पहनी हुई हैं, जिसमें उनका लुक फैंस की धड़कनें बढ़ा रहा है, तभी राकेश मिश्रा अपनी ऑन-स्क्रीन पत्नी मुस्कान जायसवाल से प्यार से पूछते हैं कि आखिर क्या बात है, तुम्हारा चेहरा इस तरह क्यों मुरझाया हुआ है. इस पर मुस्कान जायसवाल बिल्कुल नखरे भरे और चिढ़ने वाले अंदाज में जवाब देती हैं कि कितना भी घुमाओगे पर मैं आपकी बातों में नहीं घूमने वाली. वह आगे कहती हैं कि दुनिया का हर नशा तो वक्त के साथ उतर जाएगा, लेकिन पत्नी का नशा कभी नहीं उतरता है.

पत्नी को बताया जिंदगी की सांस और विश्वास

जब पत्नी लगातार नखरे दिखाती है, तो सिंगर राकेश मिश्रा भी उन्हें बड़े प्यार से समझाते नजर आते हैं. वह कहते हैं कि हर रोज इस तरह की किच-किच और झगड़ा अच्छा नहीं लगता है. इसके बाद वह अपनी पत्नी को मनाने के लिए उन्हें अपनी जिंदगी की ‘सांस और विश्वास’ बताते हैं. पति-पत्नी के बीच का यह रोमांटिक और समझदारी भरा अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है.

गाने की पूरी टीम

इस गाने को राकेश मिश्रा और मशहूर फीमेल सिंगर सविता यादव ने मिलकर गाया है. गाने का बेहतरीन और थिरकने वाला संगीत विकास यादव ने तैयार किया है. राकेश मिश्रा के सिग्नेचर स्टाइल और मुस्कान की स्क्रीन प्रेजेंस ने इस गाने को एक परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर बना दिया है.

यह भी पढ़ें: नया गाना ‘टूट जाला पायल’ हुआ रिलीज, चंदन चंचल का दिखा शरारती अंदाज

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola