Hajipur News : हाजीपुर में पैक्स उपचुनाव के नामांकन पत्रों की जांच पूरी, एक पर्चा रद्द

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

महनार प्रखंड कार्यालय में नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी करते बीडीओ व मौजूद प्रत्याशी

Hajipur News : पैक्स उपचुनाव को लेकर स्क्रूटनी संपन्न, 19 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध

विज्ञापन

Hajipur News (कृत्यानंद सिंह) : महनार प्रखंड के महिन्दवारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति लिमिटेड (पैक्स) उप चुनाव को लेकर दाखिल नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को की गई. स्क्रूटनी प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष पद के लिए पांच तथा विभिन्न वर्गों में सदस्य पद के लिए 14 अभ्यर्थियों का नामांकन वैध पाया गया. वहीं सदस्य पद के एक अभ्यर्थी का नामांकन पत्र अपूर्ण रहने के कारण रद्द कर दिया गया. निर्वाची पदाधिकारी सह महनार बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी नामांकन पत्रों की गहन जांच की गई. जांच के दौरान सदस्य पद के अभ्यर्थी ललित सिंह, पिता अवध सिंह का नामांकन प्रपत्र अधूरा पाया गया, जिसके कारण उनका नामांकन रद्द कर दिया गया.

अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में

स्क्रूटनी के बाद अध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मण सिंह कुशवाहा, सोनू कुमार, ऋतु राज शरण तथा योगानन्द सिंह सहित पांच अभ्यर्थियों का नामांकन वैध पाया गया. इसके बाद चुनावी गतिविधियां और तेज हो गई हैं तथा प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं.

विभिन्न वर्गों से सदस्य पद पर मुकाबला

सदस्य पद के सामान्य वर्ग से जयप्रकाश सिंह, राजीव कुमार सिंह, राजेश कुमार वर्मा, चन्द्र भूषण कुमार, रेखा देवी, सीमा कुमारी एवं रूबी कुमारी का नामांकन वैध पाया गया. वहीं पिछड़ा वर्ग से अमरनाथ राय एवं सुधा देवी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से उमेश प्रसाद साह एवं तन्नु कुमारी तथा अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग से सुरेन्द्र मांझी, निरंजन कुमार एवं रिता देवी का नामांकन वैध घोषित किया गया.

26 मई तक नाम वापसी, 3 जून को मतदान

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी 26 मई तक अपना नाम वापस ले सकेंगे. इसके बाद 3 जून को मतदान कराया जाएगा तथा उसी दिन मतगणना भी कर परिणाम घोषित किए जाएंगे. नामांकन पत्रों की जांच को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में दिनभर प्रत्याशियों एवं समर्थकों की भीड़ लगी रही. चुनावी चर्चाओं और संभावित समीकरणों को लेकर माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आया.

Also Read : Hajipur News : विधायक ने सुनी लोगों की समस्या, विकास कार्यों पर भी चर्चा की

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन