Hajipur News : विधायक ने सुनी लोगों की समस्या, विकास कार्यों पर भी चर्चा की
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 May 2026 1:28 PM
लोंगों की समस्या सुनते विधायक।
Hajipur News : जदयू विधायक महेंद्र राम ने भीखनपुरा अपने आवास पर लोगाें की समस्याओं को सुनीं, साथ ही समस्या समाधान का आश्वासन दिया.
Hajipur News : मनोहर कुमार) देसरी प्रखंड क्षेत्र के भीखनपुरा स्थित अपने आवास पर जेडीयू विधायक महेन्द्र राम ने लोगों की समस्याओं को लेकर जनसुवाई की साथ ही विधायक ने क्षेत्र के विकास पर चर्चा की.
चांदपुरा से बिलट चौक तक पेाल्डर पिचिंग की मांग
इस दौरान मौजूद लोगों ने गंगा नदी किनारे चांदपुरा से बिलट चौक तक बनी बांध को बाढ़ को देखते हुए पोल्डर पिचिंग करवाने की मांग की. जिसपर विधायक ने कहा कि जल संसाधन मंत्री से मिल कर आपलोगों की मांग को रख चुके है. शीघ्र निर्माण के लिए टेंडर जारी होगी.
राशन कार्ड, पेयजल व पेशन राशि की समस्या रखी
आजमपुर में निर्माणाधीन पावर सब-स्टेशन के निर्माण में तेजी लाने का लोगों ने कहा, इस दौरान विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए लोगों की बात सुनी और उसके समाधान करवाने का भरोसा दिया. लोगों ने राशन कार्ड, पेयजल, विभिन्न पेशन की राशि नहीं मिलने समेत अन्य समस्याओं को रखा और उसे निदान करवाने का भरोसा दिया. मौके पर पूर्व मुखिया अवधेश सिंह, सरपंच देवनंदन पासवान, अजय पासवान समेत अन्य मौजूद थे.
Also Read : Hajipur News : अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, सीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










