वैशाली के 84 स्कूलों के स्काउट-गाइड नोडल शिक्षकों की कार्यशाला, ‘प्लास्टिक मुक्त बिहार’ अभियान को मिलेगा नया बल

Author Rahul Ray|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
स्काउट्स एवं गाइड्स ने सिंगल-यूज प्लास्टिक पर राेक के लिए चलाया जागरूकता अभियान

अभियान के दौरान शिक्षक-शिक्षिका व अन्य

Vaishali Scout Guide : भारत स्काउट एवं गाइड, वैशाली ने 84 उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया. इसमें स्काउट-गाइड गतिविधियों के प्रभावी संचालन, प्लास्टिक मुक्त बिहार अभियान और यूआईडी पंजीकरण पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

Vaishali Scout Guide : भारत स्काउट एवं गाइड, वैशाली की ओर से महुआ अनुमंडल के 84 उच्च एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालयों के स्काउट-गाइड नोडल शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में विद्यालयों में स्काउट-गाइड गतिविधियों के प्रभावी संचालन, दल गठन, पंजीकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता अभियानों को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई.

प्लास्टिक मुक्त बिहार अभियान को मिलेगा नया बल

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) ऋतुराज ने कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड के माध्यम से जिले के सभी विद्यालयों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत स्काउट्स एवं गाइड्स गांवों और शहरी क्षेत्रों में प्रभात फेरी, जागरूकता रैली, नुक्कड़ संवाद, प्लास्टिक मुक्त विद्यालय और प्लास्टिक मुक्त बिहार अभियान संचालित करेंगे.

उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं पुराने कपड़ों से कपड़े के थैले तैयार कर दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं और आम नागरिकों के बीच वितरित करेंगे तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे.

प्रत्येक स्काउट-गाइड को मिलेगा यूआईडी

प्रमोद कुमार साहनी ने बताया कि भारत स्काउट एवं गाइड से जुड़ने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा का यूआईडी बनाया जाएगा, जो पूरे देश में मान्य होगा. इससे विद्यार्थियों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान सुनिश्चित होगी और उन्हें प्रशिक्षण, शिविरों तथा विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेने में सुविधा मिलेगी.

पर्यावरण संरक्षण और नेतृत्व विकास पर दिया प्रशिक्षण

कार्यशाला में स्काउट मास्टर सौरभ कुमार ने स्काउट-गाइड दल गठन, ओवाईएमएस एवं यूआईडी पंजीकरण, वार्षिक कार्यक्रम, सेवा कार्य, नेतृत्व विकास, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा प्लास्टिक वॉरियर्स बिहार अभियान के सफल क्रियान्वयन पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया.

राष्ट्रगान के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के सफल संचालन में स्काउट मास्टर नरेंद्र प्रसाद सिंह, धीरज कुमार वर्मा, सौरभ कुमार, प्रमोद कुमार साहनी, रणधीर कुमार, मोहम्मद शाहनवाज आलम, जितेश कुमार, इमरान हसन अंसारी, आरती सिंह और लक्ष्मी कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

कार्यशाला के अंत में सभी नोडल शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने-अपने विद्यालयों में स्काउट-गाइड गतिविधियों को मजबूत बनाने तथा "प्लास्टिक मुक्त विद्यालय- प्लास्टिक मुक्त बिहार" अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.

Also Read:बांकीपुर में क्यों बदला भाजपा का उम्मीदवार? अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को उतारने के पीछे क्या है रणनीति


विज्ञापन
Rahul Ray

लेखक के बारे में

By Rahul Ray

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन