ऑपरेशन मुस्कान: वैशाली पुलिस ने 140 लोगों को लौटाए 40 लाख रुपये के मोबाइल, अब तक 2044 फोन बरामद
वैशाली एसपी और टीम
Hajipur Operation Muskaan : वैशाली पुलिस के 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत 140 लोगों को उनके खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन वापस मिले हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये है. सीईआईआर पोर्टल की मदद से यह प्रभावी बरामदगी की जा रही है.
Hajipur Operation Muskaan : वैशाली पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत शनिवार को 140 लोगों को उनके खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन वापस सौंपे गए. पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये है. पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे.
आपके शहर में
140 लोगों को मिला खोया मोबाइल
एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी या गुम हुए 140 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. तकनीकी जांच के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वापस कर दिए गए. मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने वैशाली पुलिस के इस अभियान की सराहना की.
सीईआईआर पोर्टल की मदद से हो रही बरामदगी
एसपी ने बताया कि गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए जिला आसूचना इकाई और सभी थानों के स्तर पर विशेष टेक टीम गठित की गई है. यह टीम सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की सहायता से लगातार मोबाइल फोन ट्रैक कर रही है.
अब तक 2044 मोबाइल लौटाए गए
पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन मुस्कान के तहत अब तक वैशाली जिले में 2044 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा चुके हैं. वहीं वर्ष 2026 में अब तक 1081 मोबाइल फोन उनके धारकों को वापस किए गए हैं.
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया है. उन्होंने कहा कि लोगों की संपत्ति सुरक्षित वापस दिलाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद से पटना के नौबतपुर तक सड़क होगी फोरलेन, इन जगहों पर बनेंगे बाइपास, ट्रैफिक होगा कम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए