तेलंगाना में लू का कहर: 16 लोगों की मौत, झारखंड-बिहार समेत इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

भीषण गर्मी का कहर, फोटो पीटीआई

Heatwave Warning: देशभर में भीषण गर्मी का कहर जारी है. कई राज्य लू की चपेट में हैं. तेलंगाना में लू की वजह से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन

Heatwave Warning: तेलंगाना के राजस्व मंत्री पी. श्रीनिवास रेड्डी ने शनिवार को कहा कि राज्य में लू की चपेट में आने के कारण 16 लोगों की मौत हो गई है. रेड्डी ने अधिकारियों के साथ बैठक की और कहा- जयशंकर भूपलपल्ली जिले में चार लोगों की मौत हुई जबकि वारंगल, करीमनगर और निजामाबाद में तीन-तीन और जोगुलम्बा गडवाल, रंगा रेड्डी और सूर्यापेट जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई. उन्होंने कहा कि सरकार मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान करेगी.

विज्ञापन

बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है. जबकि बिहार, राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और अन्य जगहों के लिए भी लू का अलर्ट जारी किया गया है. कई क्षेत्रों में रातें भी गर्म रहेंगी और उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी और बढ़ जाएगी.

राजस्थान में गर्मी के और भीषण होने का अनुमान

राजस्थान में गर्मी का दौर जारी है और मौसम विभाग ने रविवार से इसके और भीषण होने का पूर्वानुमान जताया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 24 मई से तापमान में दो-तीन डिग्री बढ़ोतरी होने व राज्य के कुछ भागों में उष्णलहर व कहीं-कहीं तीव्र उष्णलहर का अनुमान है. हालांकि, आज शनिवार को राज्य के कुछ भागों में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवा चलने से गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola