31 January Top 20 News: कॉल रिकॉर्ड ने खोली NEET छात्रा की मौत की परतें! सुनेत्रा पवार का डिप्टी सीएम बनना तय, एक क्लिक में पढ़ें टॉप 20 खबरें

एक क्लिक में पढ़ें टॉप 20 खबरें
31 January Top 20 News: पटना NEET छात्रा मौत मामले में SIT ने CCTV और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. पॉक्सो केस में जल्द आरोपी का खुलासा होने की संभावना है. सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की उप-मुख्यमंत्री बन सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को उनके शपथ लेने की संभावना है. शनिवार को उन्हें एनसीपी विधायक दल का नेता बनाया जा सकता है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.
1. NEET छात्रा की मौत की परतें CCTV और कॉल रिकॉर्ड ने खोली! हिरासत में 5 आरोपी
NEET Student Death Case Patna : पटना NEET छात्रा मौत मामले में SIT ने CCTV और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. पॉक्सो केस में जल्द आरोपी का खुलासा संभव. यहां पढ़ें पूरी खबर
2. अजित पवार मौत मामला: क्या विमान के साथ हुई थी छेड़छाड़? प्लेन एक्सीडेंट की CID ने शुरू की जांच
Ajit Pawar Death Case: बारामती में हुए अजित पवार के विमान हादसे की जांच महाराष्ट्र अपराध जांच विभाग (CID) ने शुरू कर दी है. सीआईडी की टीम यह भी जांच करेगी की कि, मुंबई से बारामती यात्रा शुरू करने से पहले विमान में किसी भी तरह की छेड़छाड़ तो नहीं केी गई थी. इस हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी. यहां पढ़ें पूरी खबर
3. लोदी और गजनी ‘भारतीय लुटेरे’, हामिद अंसारी के बयान पर भड़की बीजेपी, कांग्रेस ने किया पलटवार
BJP On Hamid Ansari: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के एक बयान से बीजेपी बौखला गई है. बीजेपी ने शुक्रवार को महमूद गजनी को भारतीय लुटेरा कहने के लिए पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की कड़ी आलोचना की है. यहां पढ़ें पूरी खबर
4. Nirmala Sitharaman Attire : क्या इस बार बजट पर चलेगा बंगाल की बालूचरी साड़ी का जादू?
Nirmala Sitharaman Attire : बजट से पहले इस बात की खूब चर्चा होने लगी है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार अपने पहनावे में कौन सी साड़ी शामिल करेंगी और उनका संदेश क्या होगा? एक ओर तो बंगाल में विधानसभा चुनाव होना है, वहीं मिडिल क्लास वित्तमंत्री से राहत की उम्मीद लगाए बैठा है. ऐसे में वित्तमंत्री किस तरह ऊर्जावान होने का संदेश देती हैं, यह देखने वाली बात होगी. यहां पढ़ें पूरी खबर
5. जमीन माफियाओं को विजय सिन्हा ने हड़काया, बोले- कफन बांधकर निकला हूं, गलत नहीं करने दूंगा
Vijay Sinha: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर जमीन माफियाओं को हड़का दिया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, मैं कफन बांधकर निकला हूं. जमीन माफियाओं और पदाधिकारियों को गलत करने नहीं दूंगा. यहां पढ़ें पूरी खबर
6. पटना में डबल मर्डर, चाची और पड़ोसी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
Patna Crime News: पटना के फतुहा में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया. गोलीबारी में महिला और बीच-बचाव करने आए पड़ोसी की मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. यहां पढ़ें पूरी खबर
7. मां चली गई, गांव ने मुंह मोड़ा… बेटियों ने दिया कंधा, अब श्राद्ध के लिए समाज से लगा रहीं इंसानियत की गुहार
Bihar News: छपरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा रहा है कि दो बेटियों अपनी मां को कंधा दे रही हैं. एक बेटी मुखाग्नि भी दी. अब श्राद्ध के लिए दोनों समाज से मदद की गुहार लगा रही हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
8. पटना में डॉक्टर के घर डकैती, हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधक, लाखों की लूट
Patna Crime News: पटना के अगमकुआं में आधी रात हथियारबंद बदमाशों ने डॉक्टर के घर डकैती की. परिवार को बंधक बनाकर लाखों के गहने और नकदी लूट ली गई, घटना से इलाके में दहशत है. यहां पढ़ें पूरी खबर
9. Bihar News : 27 हजार ई-रिक्शा, सिर्फ 643 EV कनेक्शन! मुफ्त बिजली से चार्जिंग और पेसू को रोज लाखों चूना
Patna E-Rickshaw Charging : पटना में 27 हजार ई-रिक्शा चल रहे हैं लेकिन सिर्फ 643 ने EV चार्जिंग कनेक्शन लिया है. घरेलू बिजली से चार्जिंग से पेसू को हर दिन हो रहा लाखों का नुकसान. यहां पढ़ें पूरी खबर
10. बीपीएससी टीचर्स के इंक्रीमेंट पर लगी मुहर, इन शिक्षकों को मिलेगा डबल लाभ
BPSC Teacher News: लंबे इंतजार के बाद बीपीएससी से चयनित भागलपुर जिले के 5867 शिक्षकों के लिए राहत की खबर है. जिला शिक्षा विभाग ने इंक्रीमेंट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिसे चार दिनों में पूरा करने का लक्ष्य है. यहां पढ़ें पूरी खबर
11. Dhanbad News: धनबाद के पंचकर्म भवन विवाद में मरीज परेशान, अधिवक्ता-स्वास्थ्यकर्मी आमने-सामने, 40 मिनट ठप रही ओपीडी
Dhanbad News: धनबाद सदर अस्पताल के पंचकर्म भवन के पास दीवार निर्माण को लेकर अधिवक्ता और स्वास्थ्यकर्मी आमने-सामने आ गए. विरोध प्रदर्शन के चलते ओपीडी करीब 40 मिनट तक ठप रही, जिससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. विवाद में रास्ता बंद होने और जमीन के स्वामित्व को लेकर दोनों पक्षों के दावे सामने आए. यहां पढ़ें पूरी खबर
12. गुजरात जाएंट्स की शानदार जीत, मुंबई को पटखनी देकर एलिमिनेटर में मारी एंट्री
WPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुजरात जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को 11 रनों से हराकर एलिमिनेटर में अपनी जगह पक्की कर ली है. एश्ले गार्डनर (46) और जॉर्जिया वेयरहेम (44*) की शानदार पारियों के दम पर गुजरात ने 167 रन बनाए, जिसके जवाब में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई 156 रन ही बना सकी. यहां पढ़ें पूरी खबर
13. T20 World Cup 2026: अमेरिका ने किया अपनी टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को दी कप्तानी की जिम्मेदारी
T20 World Cup 2026: अमेरिका ने अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है. मोनांक पटेल की कप्तानी वाली इस टीम में सौरभ नेत्रवालकर और एंड्रीज गौस जैसे 10 पुराने खिलाड़ी शामिल हैं. ग्रुप-ए में मौजूद USA का सामना भारत और पाकिस्तान जैसी दिग्गज टीमों से होगा. यहां पढ़ें पूरी खबर
14. IND vs NZ 5th T20: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया का आखिरी टेस्ट, क्या खेलेंगे ईशान किशन? मिलेगा संजू को मौका!
IND vs NZ 5th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी टी20 कल तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए यह खुद को आजमाने का अंतिम मौका है. ईशान किशन की चोट और संजू सैमसन की वापसी पर सबकी नजरें टिकी हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
15. iPhone अब चेहरे से पढ़ेगा आपकी बातें, Apple ने खरीदी Q ai
Apple ने Q.ai खरीदा, iPhone अब चेहरे की हलचल से समझेगा फुसफुसाई गई बातें और भावनाएं भी. टेक्नोलॉजी की दुनिया में होगा बड़ा बदलाव. यहां पढ़ें पूरी खबर
16. Amazon पर धम से गिरे 55 इंच Smart TV के दाम, Sony-LG जैसे बड़े ब्रांड्स भी लिस्ट में शुमार
Amazon पर 55 इंच Smart TV के दामों में बड़ी कटौती देखने को मिल रही है. Sony, LG और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के 4K स्मार्ट टीवी अब शानदार ऑफर्स के साथ मिल रहे हैं. अगर आप भी 55 इंच स्मार्ट टीवी लेने प्लान कर रहे हैं, तो इन मॉडल्स को आप जरूर चेक कर सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर
17. शहरों की किचकिच होगी खत्म ! आनंद महिंद्रा ने बताया कैसे इकोनॉमिक सर्वे बदलेगा शहरों की तस्वीर
Economic Survey: महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर इस सर्वे की तारीफ करते हुए कहा कि इस बार सरकार ने शहरों को सिर्फ “प्रशासनिक समस्या” नहीं, बल्कि देश की आर्थिक ताकत का केंद्र माना है. आइए जानते हैं कि इस सर्वे में शहरों को लेकर क्या खास बातें कही गई हैं और यह आम आदमी की जिंदगी कैसे बदल सकता है. यहां पढ़ें पूरी खबर
18. जैसे चुनते हैं सही नेता, वैसे ही लॉन्ग-टर्म ग्रोथ के लिए चुनें सही म्यूचुअल फंड
Kotak Flexicap Fund : कोटक म्यूचुअल फंड का यह कैंपेन हमें याद दिलाता है कि जितनी गंभीरता हम वोट देने में दिखाते हैं, उतनी ही गंभीरता हमें अपने निवेश (Investment) में भी दिखानी चाहिए. चुनाव में हम ऐसा नेता ढूंढते हैं जो हर परिस्थिति को संभाल सके, और कोटक फ्लेक्सी कैप फंड भी कुछ ऐसा ही है. यहां पढ़ें पूरी खबर
19. TRP Report Week 3: तुलसी और अनुपमा से छीन गई कुर्सी, इस नए शो ने नंबर 1 पर बनाई जगह
TRP Report Week 3: TRP रिपोर्ट की लिस्ट ने इस हफ्ते सबको चौंका दिया है. नए शो ‘नागिन 7’ ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ और ‘अनुपमा’ जैसे पॉपुलर सीरियल्स को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 की पोजिशन हासिल कर ली है. यहां पढ़ें पूरी खबर
20. The 50 Show से पहले गरमाया माहौल, बेबिका ने एल्विश यादव पर लगाया बड़ा आरोप
The 50 Show: बिग बॉस ओटीटी 2 की कंटेस्टेंट बेबिका धुर्वे ने एल्विश यादव को लेकर बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा कि एल्विश दुबई में बैन हैं. उनका यह बयान नए रियलिटी शो ‘द 50’ से पहले सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. जानिए बेबिका ने क्या कहा है? यहां पढ़ें पूरी खबर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




