The 50 Show से पहले गरमाया माहौल, बेबिका ने एल्विश यादव पर लगाया बड़ा आरोप

Updated at : 30 Jan 2026 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
The 50 Show bigg boss ex contestant bebika statement about elvish yadav and lovekesh kataria

बेबिका और एल्विश यादव की फाइल फोटो

The 50 Show: बिग बॉस ओटीटी 2 की कंटेस्टेंट बेबिका धुर्वे ने एल्विश यादव को लेकर बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा कि एल्विश दुबई में बैन हैं. उनका यह बयान नए रियलिटी शो ‘द 50’ से पहले सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. जानिए बेबिका ने क्या कहा है?

विज्ञापन

The 50 Show: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव अक्सर अपने बयानों, शोज या सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर चर्चा में रहते हैं. लेकिन इस बार सुर्खियों की वजह वो खुद नहीं, बल्कि उनकी शो की को-कंटेस्टेंट रहीं बेबिका धुर्वे हैं. बेबिका जल्द ही नए रियलिटी शो ‘द 50’ में नजर आने वाली हैं और इसी बीच उन्होंने एल्विश यादव को लेकर ऐसा दावा कर दिया है, जिसने सबको चौंका दिया है.

दरअसल, बेबिका और एल्विश दोनों बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा रह चुके हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बेबिका ने एल्विश को लेकर कहा कि वो दुबई में बैन हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने एल्विश के करीबी दोस्त और ‘द 50’ के कंटेस्टेंट लवकेश कटारिया पर भी तंज कसते हुए अपनी राय रखी.

एल्विश और उनके दोस्तों पर क्या बोलीं बेबिका?

मीडिया कंपनी को दिए इंटरव्यू में जब बेबिका से लवकेश कटारिया और उनकी फैन फॉलोइंग को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बिना घुमाए-फिराए कहा कि उन्हें ऐसे लोग टॉक्सिक लगते हैं. बेबिका के अनुसार, वो खुद टॉक्सिसिटी से दूर रहना पसंद करती हैं और उनका सर्कल हमेशा प्रोफेशनल और इज्जतदार लोगों का होता है.

“एल्विश पहले से दुबई में बैन हैं”

बेबिका ने आगे दावा करते हुए कहा, “मेरा दुबई का वकील बोलेगा, यहां का नहीं. एल्विश पहले से दुबई में बैन हैं. उन्होंने ऐसी हरकतें की हैं कि उनकी एंट्री वहां बंद है. मैं दुबई की लीगल रेसिडेंट हूं, मुझसे पंगा मत लेना. मैं दुबई के वकीलों के हिसाब से चलती हूं.

”कब शुरू होगा ‘द 50’?

नया रियलिटी शो ‘द 50’ 1 फरवरी 2026 से कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे टेलीकास्ट होगा. वहीं, इसे जियो हॉटस्टार पर भी रात 9 बजे से स्ट्रीम किया जाएगा. शो में कुल 50 कंटेस्टेंट नजर आएंगे.

यह भी पढे़ं: Daldal OTT Release: यहां देखें भूमि पेडनेकर की ‘दलदल’, डीसीपी रीटा ने सीरियल किलर को पछाड़ा

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola