NEET छात्रा की मौत की परतें CCTV और कॉल रिकॉर्ड ने खोली! 5 हिरासत में, इन्हीं में से किसी का हो सकता है वो 'सफेद दाग'

NEET Student Death Case :पटना NEET छात्रा मौत मामले में SIT ने CCTV और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है.
NEET Student Death Case Patna : पटना NEET छात्रा मौत मामले में SIT ने CCTV और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. पॉक्सो केस में जल्द आरोपी का खुलासा संभव.
NEET Student Death Case : पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की रहस्यमयी मौत के मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है. विशेष जांच टीम (SIT) ने CCTV फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर 5 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है. माना जा रहा है कि जिन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, इन्हीं में से एक वो शख्स हो सकता है, जिसका स्पर्म छात्रा के कपड़े पर पाया गया है.
हिरासत में लिए गए संदिग्धों का होगा DNA टेस्ट
जानकारी के मुताबिक, छात्रा के कपड़ों पर जो मानव स्पर्म मिले हैं, वह इस मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण साबित होने वाले हैं. फॉरेंसिक जांच के दौरान साक्ष्यों का मिलान अब इन्हीं संदिग्धों से कराया जाएगा. इस प्रक्रिया के पूरी होते ही मामले की तस्वीर साफ हो सकती है.
POCSO एक्ट के तहत दर्ज हो चुका है मामला
NEET Student Death के मामले में जांच कर रही पुलिस ने इस मामले को POCSO एक्ट के तहत दर्ज चुकी है. इससे जांच की गंभीरता और बढ़ गई है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में छात्रा की उम्र 17 से 18 साल ही बताई जा रही है. ऐसे में यह मामला और गंभीर हो गया है.
पॉक्सो की वजह से पुलिस सतर्क
इस सनसनीखेज मामले में SIT की पूछताछ में अब कई अहम इनपुट सामने आए हैं. मगर पुलिस इस मामले में काफी सतर्कता बरत रही है. क्योंकि मामला पोक्सो से जुड़ा है ऐसे में पुलिस बिना पुख्ता सबूत को कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती है. पुलिस को जो स्पर्म मिला है वह भी 18 से 21 साल के युवक का बताया जा रहा है. ऐसे में पुलिस घटनाक्रम से जुड़े अहम हाथ लग चुके हैं. माना जा रहा है जल्द चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं.
अगली रिपोर्ट पर टिकी सबकी निगाह
फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस और प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है. NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की मौत ने न सिर्फ परिजनों, बल्कि पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. अब सभी की निगाहें SIT की अगली कार्रवाई और फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Keshav Suman Singh
बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्स.कॉम बतौर असिसटेंट न्यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




