Dhanbad News: धनबाद के पंचकर्म भवन विवाद में मरीज परेशान, अधिवक्ता-स्वास्थ्यकर्मी आमने-सामने, 40 मिनट ठप रही ओपीडी

Updated:
विज्ञापन

धनबाद के सदर अस्पताल के सामने एकत्रित भीड़.

Dhanbad News: धनबाद सदर अस्पताल के पंचकर्म भवन के पास दीवार निर्माण को लेकर अधिवक्ता और स्वास्थ्यकर्मी आमने-सामने आ गए. विरोध प्रदर्शन के चलते ओपीडी करीब 40 मिनट तक ठप रही, जिससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. विवाद में रास्ता बंद होने और जमीन के स्वामित्व को लेकर दोनों पक्षों के दावे सामने आए. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद सदर अस्पताल परिसर स्थित पंचकर्म भवन के समीप स्वास्थ्य विभाग द्वारा दीवार खड़ी किए जाने को लेकर उपजा विवाद अब आम मरीजों पर भारी पड़ने लगा है. दीवार निर्माण के विरोध में अधिवक्ताओं की ओर से पेनडाउन स्ट्राइक की जा रही है, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मी दीवार निर्माण के समर्थन में सड़क पर उतर आए हैं. दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से शुक्रवार को सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा करीब 40 मिनट तक बाधित रही. इससे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों का प्रदर्शन

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधीन चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी पंचकर्म भवन के समीप एकत्रित हुए और अधिवक्ताओं के विरोध के खिलाफ प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन करीब आधे घंटे तक चला. आंदोलन का नेतृत्व सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद कर रहे थे. प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिस जमीन पर दीवार खड़ी की जा रही है, वह स्वास्थ्य विभाग की है. ऐसे में उस पर रास्ता देने का कोई औचित्य नहीं है.

मरीजों की बढ़ी परेशानी

ओपीडी सेवा बाधित होने के कारण पर्ची कटवाने, डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने आए मरीज इधर-उधर भटकते नजर आए. कई मरीजों ने बताया कि वे सुबह से लाइन में लगे थे, लेकिन अचानक ओपीडी बंद होने से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा. दूरदराज के इलाकों से आए मरीजों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हुई. कुछ मरीज बिना इलाज कराए ही लौटने को मजबूर हो गए.

स्वास्थ्यकर्मियों की दलील

प्रदर्शन के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि अस्पताल परिसर में अनावश्यक आवाजाही से मरीजों की सुरक्षा और इलाज प्रभावित होता है. दीवार निर्माण से अस्पताल का क्षेत्र स्पष्ट होगा और अव्यवस्था पर रोक लगेगी. उन्होंने सवाल उठाया कि जब जमीन स्वास्थ्य विभाग की है, तो उस पर रास्ता देने का दबाव क्यों बनाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: पलामू के गम्हरिया में दामाद ने चाकू से हमला कर ससुर की हत्या की, पत्नी-साली घायल

क्या है पूरा विवाद

दरअसल, सदर अस्पताल परिसर स्थित पंचकर्म भवन के समीप स्वास्थ्य विभाग द्वारा दीवार खड़ी कर दी गयी है. अधिवक्ताओं का कहना है कि इस दीवार से वर्षों से उपयोग में आ रहा रास्ता बंद हो गया है. जिससे आम लोगों और न्यायालय से जुड़े लोगों को परेशानी हो रही है. इसी के विरोध में अधिवक्ता पेनडाउन स्ट्राइक पर हैं और दीवार हटाने की मांग कर रहे हैं. दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जमीन विभाग की है और सुरक्षा व व्यवस्थित संचालन के लिए दीवार जरूरी है.

इसे भी पढ़ें: एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव के हस्तक्षेप पर माने जगन्नाथपुर के आंदोलनकारी, बंद और मशाल जुलूस स्थगित

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola