ePaper

Amazon पर धम से गिरे 55 इंच Smart TV के दाम, Sony-LG जैसे बड़े ब्रांड्स भी लिस्ट में शुमार

Updated at : 30 Jan 2026 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
55 inch smart tv price drop amazon

स्मार्ट टीवी (Pic- LG)

Amazon पर 55 इंच Smart TV के दामों में बड़ी कटौती देखने को मिल रही है. Sony, LG और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के 4K स्मार्ट टीवी अब शानदार ऑफर्स के साथ मिल रहे हैं. अगर आप भी 55 इंच स्मार्ट टीवी लेने प्लान कर रहे हैं, तो इन मॉडल्स को आप जरूर चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

Smart TV: अगर आप अपने घर के लिए नया एंटरटेनमेंट सेटअप बनाने का प्लान कर रहे हैं या फिर पुराने टीवी को बदलने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपके लिए टॉप ब्रांड्स के कुछ ऐसे टीवी मॉडल लेकर आए हैं, जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए. ये सभी टीवी 55-इंच साइज में आते हैं और खास बात ये है कि फिलहाल ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Amazon पर इनकी कीमतों में अच्छी-खासी कटौती देखने को मिल रही है. तो फिर देर किस बात की, चलिए बिना टाइम वेस्ट किए पूरी लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

LG 4K Ultra HD Smart LED TV UR Series (55 inches)

इस मॉडल में α7 AI 4K Gen6 प्रोसेसर दिया गया है, जो AI Picture Pro, AI Sound Pro, AI ThinQ जैसे कई स्मार्ट फीचर्स को सपोर्ट करता है. ये OLED TV 4K Ultra HD (3840×2160) रेजोल्यूशन के साथ आता है और 120Hz रिफ्रेश रेट देता है. इसमें आपको 20 वॉट का दमदार साउंड आउटपुट मिल जाता है. कीमत कि बात करें, तो अमेजन पर यह मॉडल फिलहाल 44,490 रुपये में लिस्टेड है.

स्पेसिफिकेशन्स (Specifications)

  • डिस्प्ले: 55 इंच 4K Ultra HD LED पैनल
  • प्लेटफॉर्म: WebOS Smart TV
  • ऑडियो: 20W
  • कनेक्टिविटी: Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
LG 4K Ultra HD Smart LED TV UR Series (55 inches)
Lg 4k ultra hd smart led tv ur series (55 inches)

Sony BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD SmartTV (55 inches)

Sony BRAVIA 2M2 में आपको 4K LED पैनल के साथ Sony का दमदार 4K Processor X1 मिलता है. फास्ट एक्शन सीन हों या स्पोर्ट्स, Motionflow XR की वजह से मूवमेंट स्मूद दिखता है. स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो यह टीवी Google TV पर चलता है, जिसमें क्लीन और आसान इंटरफेस, Google Assistant और Chromecast built-in मिलता है. अमेजन पर फिलहाल ये टीवी 55,990 रुपये में लिस्टेड है.

स्पेसिफिकेशन्स (Specifications)

  • डिस्प्ले: 55 इंच 4K Ultra HD LED पैनल
  • प्लेटफॉर्म: Google TV, Google Assistant के साथ
  • प्रोसेसर: 4K Processor X1
  • ऑडियो: 20W, Dolby Atmos के सपोर्ट के साथ 
  • कनेक्टिविटी: Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
Sony BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD SmartTV (55 inches)
Sony bravia 2m2 series 4k ultra hd smarttv (55 inches)

Xiaomi FX Pro QLED Ultra HD 4K Smart TV (55 inch)

Xiaomi का FX Pro QLED टीवी Quantum Dot टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो 4K HDR सपोर्ट और Vivid Picture Engine 2 की मदद से रंगों को और ज्यादा शार्प और कॉन्ट्रास्ट को बेहतर बना देता है. यह टीवी Fire TV प्लेटफॉर्म पर चलता है, जिसमें Alexa वॉयस कंट्रोल, DTH इंटीग्रेशन और 12,000 से ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट मिलता है. प्राइस की बात करें तो फिलहाल ये अमेजन पर 32,999 रुपये में मिल रहा है.

स्पेसिफिकेशन्स (Specifications)

  • डिस्प्ले: 55 इंच 4K Ultra HD QLED पैनल
  • प्लेटफॉर्म: Fire TV
  • ऑडियो: 34W, Dolby Audio के सपोर्ट के साथ 
  • कनेक्टिविटी: Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
Xiaomi FX Pro QLED Ultra HD 4K Smart TV (55 inch)
Xiaomi fx pro qled ultra hd 4k smart tv (55 inch)

LG UA82 Series 4K Ultra HD Smart TV (55 inches)

LG की UA82 Series में 4K LED पैनल दिया गया है, जिसे α7 AI Processor 4K Gen8 पावर देता है. नतीजा ये होता है कि डिटेल्स काफी शार्प दिखती हैं. वाइड व्यूइंग एंगल और Dynamic Tone Mapping की मदद से स्क्रीन के किसी भी कोने से रंग और कॉन्ट्रास्ट बढ़िया बने रहते हैं. इसमें आपको WebOS 25 मिलता है, जिसमें सारे बड़े OTT ऐप्स के साथ 100 से ज्यादा फ्री LG Channels भी मौजूद हैं. अमेजन पर फिलहाल ये स्मार्ट टीवी की प्राइस 39,990 रुपये है. 

स्पेसिफिकेशन्स (Specifications)

  • डिस्प्ले: 55 इंच 4K Ultra HD LED पैनल
  • प्लेटफॉर्म: WebOS Smart TV
  • प्रोसेसर: α7 AI Processor 4K Gen8
  • ऑडियो: 20W, Dolby Atmos के सपोर्ट के साथ 
  • कनेक्टिविटी: Ethernet, HDMI, USB, Wi-Fi
LG UA82 Series 4K Ultra HD Smart TV (55 inches)
Lg ua82 series 4k ultra hd smart tv (55 inches)

यह भी पढ़ें: Smart TV को अपडेट करना क्यों है जरूरी? ये 3 वजहें आपको जरूर पता होनी चाहिए

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola