दूतावासों पर आतंकी हमलों की कड़ी पाकिस्तान से जुड़ी

Updated at : 02 Feb 2015 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
दूतावासों पर आतंकी हमलों की कड़ी पाकिस्तान से जुड़ी

नयी दिल्ली : दक्षिण भारत में अमेरिकी और इस्राइली दूतावासों पर आतंकी हमलों की कड़ी कैदी सकीर हुसैन, पाकिस्तानी नागरिक शाहजी से जुड़ रही है. जांच करनेवाली एनआइए ने उन सेवा प्रदाताओं से ब्योरा के लिए पारस्परिक विधिक सहायता संधि के तहत अमेरिका को एक अनुरोध भेजा था, जिनके ई-मेल का इस्तेमाल हुसैन ने श्रीलंका […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दक्षिण भारत में अमेरिकी और इस्राइली दूतावासों पर आतंकी हमलों की कड़ी कैदी सकीर हुसैन, पाकिस्तानी नागरिक शाहजी से जुड़ रही है. जांच करनेवाली एनआइए ने उन सेवा प्रदाताओं से ब्योरा के लिए पारस्परिक विधिक सहायता संधि के तहत अमेरिका को एक अनुरोध भेजा था, जिनके ई-मेल का इस्तेमाल हुसैन ने श्रीलंका स्थित अपने आका से संपर्क साधने के लिए किया था. हुसैन फिलहाल भारत के जेल में है.

उसे खुफिया ब्यूरो और तमिलनाडु पुलिस के अधिकारियों ने पिछले साल अप्रैल में उस वक्त गिरफ्तार किया था, जब वह चेन्नई स्थित अमेरिकी दूतावास और बेंगलुरु स्थित इस्राइली दूतावास की टोह ले रहा था, ताकि मुंबई हमलों की तरह आतंकी हमलों को प्रोत्साहित किया जा सके. इसके लिए दो आतंकी मालदीव से आनेवाले थे.

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान में कुछ ईमेल पतों पर और कोलंबो स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में वीजा काउंसलर के रूप में कार्यरत आमिर जुबैर सिद्दीकी के निजी अकाउंट पर भी संचार हुआ था. ई-मेल अकाउंट कथित तौर पर कोलंबो स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के इंटरनेट प्रोटोकॉल (आइपी) पतों के तहत ई-मेल अकाउंट से संचालित हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola