जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बवाल: खामेनेई के पोस्टर पर भिड़े विधायक, देखें वीडियो
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 27 Mar 2026 10:38 AM
जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन (Photo: PTI)
Video : नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) के नेता मिडिल ईस्ट संकट को लेकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए. इनकी अगुवाई तनवीर सादिक कर रहे थे. इसके बाद विधानसभा में भारी हंगामा हुआ. नीचे देखें वीडियो.
Video : जम्मू-कश्मीर विधानसभा में उस वक्त हंगामा हो गया, जब नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने ईरान पर अमेरिका-इजरायल की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. इसके जवाब में बीजेपी के विधायक भी विरोध में खड़े हो गए. दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हो गई.
VIDEO | Ruckus inside Jammu and Kashmir Assembly as NC MLAs chant slogans against US-Israel military action on Iran. BJP MLAs counter them.#JammuKashmirAssembly
— Press Trust of India (@PTI_News) March 27, 2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/F5EpsbRake
तनवीर सादिक ने कहा कि हम ईरान के साथ खड़े हैं. पूरी नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ जम्मू-कश्मीर सरकार इस मुद्दे पर एकजुट है. उन्होंने कहा कि पहले उमर अब्दुल्ला ने अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की निंदा की थी. अब हम भी एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं. किसी भी देश को दूसरे देश पर हमला करने का हक नहीं है. इस तरह किसी धार्मिक नेता की हत्या बेहद गलत है. उन्होंने मांग की कि देश के शीर्ष नेता भी इसकी खुलकर निंदा करें और सख्त संदेश दें. तनवीर सादिक का वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर शेयर किया है. आप भी देखें उन्होंने और क्या कहा.
VIDEO | Jammu: National Conference leaders, led by Tanvir Sadiq, protest outside J&K Assembly over the Middle East crisis.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 27, 2026
He says, "We stand in solidarity with Iran. The entire National Conference and the J&K government stand together. Just as Omar Abdullah had earlier… pic.twitter.com/HUd9JcH36w
युद्ध समाप्त होना चाहिए, बोले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
14 मार्च को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि ईरान की जनता पर थोपा गया यह गलत युद्ध खत्म होना चाहिए. शांति बहाल होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजराइल को यह तय करने का हक नहीं है कि ईरान का नेता कौन होगा. यह फैसला वहां की जनता को खुद करना चाहिए.
यह भी पढ़ें : ईरान का ‘ट्रू प्रॉमिस 4’: ट्रंप की 10 दिन की राहत के बीच इजरायल-अमेरिका पर मिसाइल-ड्रोन अटैक
मुख्यमंत्री ने कहा कि ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई सिर्फ अपने देश के नेता ही नहीं थे, बल्कि पूरे मुस्लिम जगत के लिए एक बड़े और सम्मानित धर्मगुरु भी माने जाते थे. उमर ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को फ्यूल ले जाने की अनुमति मिलने का स्वागत किया. इसे एक सकारात्मक कदम बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










