3 February Top 20 News: राहुल गांधी के भाषण पर संसद में हंगामा, पीसीबी पर गिर सकती है गाज, एक क्लिक में पढ़ें टॉप 20 खबरें
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 03 Feb 2026 6:58 AM
संसद में भाषण देते हुए राहुल गांधी, फोटो पीटीआई
3 February Top 20 News: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण पर लोकसभा में भारी हंगामा हुआ. कांग्रेस सांसद पूर्व आर्मी चीफ की किताब के कुछ अंश को पढ़ना चाहते थे. जिसपर रक्षा मंत्री और गृह मंत्री अमित शाह ने विरोध किया. क्योंकि राहुल गांधी जिस किताब को कोर्ट करना चाहते थे, अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है. इसी को लेकर संसद में भारी हंगामा हुआ. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के विरोध के बाद पीसीबी पर भारी जुर्माना लग सकता है. आईसीसी एक्शन की तैयारी में है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप एक क्लिक में पढ़ सकते हैं.
1. राहुल गांधी संसद में क्या पढ़ना चाहते थे जिसपर हुआ हंगामा, नेता प्रतिपक्ष ने कहा- डरी हुई है सरकार
लोकसभा में सोमवार को भारी हंगामा हुआ. राहुल गांधी पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे की पुस्तक फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी के ड्राफ्ट के उस अंश को पढ़ना चाहते थे, जिसमें 31 अगस्त, 2020 की एक घटना का उल्लेख है. यह संस्मरण अभी प्रकाशित नहीं हुआ है. राहुल संसद में उस लाइन को पढ़ने पर अड़े हुए हैं. इधर बीजेपी सांसद इसका जोरदार विरोध कर रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
2. T20 World Cup: IND vs PAK मैच न होने पर हो सकता है 2200 करोड़ रुपये का नुकसान, PCB पर गिरेगी गाज?
T20 World Cup: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने से इनकार कर दिया है. जिससे कराड़ों रुपये दांव पर लग गए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
3. MP-राजस्थान में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं के टकराव से बिगड़ा मौसम
मध्य प्रदेश और राजस्थान में एक बार मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. एक दो दिनों तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं के टकराने से मौसम बिगड़ सकता है. खराब मौसम के कारण सबसे ज्यादा किसानों की चिंता बढ़ गई है. ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान हो सकता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
4. Defense: भविष्य के युद्ध की चुनौतियों से निपटने के लिए तीसरा फ्यूचर वॉरफेयर कोर्स हुआ शुरू
हर देश की सेना खुद को आधुनिक बनाने और भविष्य के युद्ध के लिए खुद को तैयार कर रही है. इस कड़ी में भारतीय सेना भी पीछे नहीं है. समय के साथ भारतीय सेना खुद को आधुनिक और भावी चुनौतियों से निपटने के लिए सक्षम बनाने का काम कर रही है. इस कड़ी में तीनों सेनाओं के लिए तीसरा फ्यूचर वॉरफेयर कोर्स दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में 2 से 25 फरवरी, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
5. ‘एक इंच सरेंडर नहीं कर सकता भारत’, राहुल गांधी के बयान पर भड़के रिजिजू, कहा- माफी मांगे कांग्रेस
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक पूर्व सेना प्रमुख के संस्मरण के मसौदे के कुछ अंश का हवाला देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधने का प्रयास किया इसपर सदन में जोरदार हंगामा हुआ. इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर हमला किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए. पूरी खबर यहां पढ़ें.
6. Grammy Awards: दलाई लामा ने जीता पहला ग्रैमी अवॉर्ड, के-पॉप ने भी खोला खाता, स्पीलबर्ग ईजीओटी क्लब में शामिल
68वां ग्रैमी अवार्ड्स कई बार ऐतिहासिक रहा. दलाई लामा और के पॉप को पहली बार पुरस्कार मिला. बिली इलीश के गाने को सॉन्ग ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया. वहीं स्पीलबर्ग ने भी ग्रैमी जीतकर अपनी उपलब्धियों में एक और नगीना जोड़ा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
7. भारतीय मूल के वर्ल्ड बैंक चीफ परिवार सहित पाकिस्तान पहुंचे, क्या है उनका प्लान? क्या 20 अरब डॉलर लोन होगा अप्रूव?
क्या पाकिस्तान का लोन अप्रूव होगा? 1-2 नहीं बल्कि 20 अरब डॉलर की बात है. हो भी सकता है. भारतीय मूल वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष डॉ. अजय बंगा इन दिनों 4 दिन के दौरे पर पाकिस्तान पहुंचे हैं. उन्होंने इस दौरान गुरुद्वारे और अन्य आर्कियोलॉजिकल साइट्स का दौरा भी किया. वह पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ से भी मिलने वाले हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
8. ‘ऐसा अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त कभी नहीं देखा’, CEC ज्ञानेश कुमार से मुलाकात के बाद भड़कीं ममता बनर्जी
Mamata Banerjee On CEC: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एसआईआर मामले पर एक बार फिर चुनाव आयुक्त पर निशाना साधा है. उन्होंने सोमवार को एसआईआर प्रभावित परिवारों के साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने ऐसा अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त कभी नहीं देखा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
9. बिहार बोर्ड इंटर एग्जाम: पहले दिन पकड़े गए 26 नकलची, सबसे ज्यादा इस जिले में चीट करते धराए
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले ही दिन नकलचियों पर सख्त कार्रवाई देखने को मिली. राज्य के 8 जिलों में परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े गए 26 परीक्षार्थियों को निष्कासित कर दिया गया. जिसमें नवादा जिले से सबसे ज्यादा छात्र शामिल हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
10. वाराणसी-सिलीगुड़ी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर से जगी उम्मीद, 320 KMPH की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन
बजट 2026 में रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा हुई. इस घोषणा से बिहारवासी काफी खुश हैं. सूत्रों के मुताबिक वाराणसी से सिलीगुड़ी का सफर इस कॉरिडोर के कारण 3 घंटे से भी कम समय में पूरा हो जायेगा. आइये इस बारे में जानते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
11. ‘अपराधी तांडव मचा रहे, मंत्री को बल्ब-पंखे की चिंता…’, बंगला विवाद पर तेज प्रताप बोले- सब हम अपने पैसे से खरीदे थे
सरकारी बंगले से सामान गायब होने के आरोपों पर तेज प्रताप यादव ने तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि हम ऐसे छोटे काम नहीं करते. उन्होंने मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अपराध और नीट छात्रा जैसे गंभीर मुद्दों की चिंता नहीं है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
12. अनंत सिंह तीन महीने बाद शपथ लेने जेल से आएंगे बाहर, पटना सिविल कोर्ट ने बाहुबली विधायक को दी इजाजत
मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह मंगलवार को विधायक पद की शपथ लेंगे. पटना सिविल कोर्ट के फैसले के बाद तीन महीने से जेल में बंद अनंत सिंह के शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
13. नीट छात्रा मामले पर पटना हाई कोर्ट ने कहा- यह कोई जनहित याचिका नहीं, जिसमें जांच की मॉनिटरिंग जरूरी हो
नीट छात्रा की मौत मामले में पटना हाई कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने कहा कि सरकार जांच सीबीआई को सौंप चुकी है, इसलिए फिलहाल अदालत की निगरानी जरूरी नहीं है. हालांकि सीबीआई जांच से असंतुष्ट होने पर याचिकाकर्ता को फिर कोर्ट आने की छूट दी गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
14. हथकड़ी में इंटर की परीक्षा देने पहुंचे दो छात्र, बिहार बोर्ड परीक्षा के पहले दिन दिखा हैरान करने वाला नजारा
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के पहले दिन कई सख्त और भावुक तस्वीरें सामने आईं. कहीं आसान पेपर से खुश छात्र दिखे, तो कहीं गेट बंद होने पर आंसू. सबसे ज्यादा चर्चा में रहा जहानाबाद का मामला, जहां दो परीक्षार्थी हथकड़ी में परीक्षा देने पहुंचे. पूरी खबर यहां पढ़ें.
15. Kolkata Crime: सोना पप्पू के गैंग का कोलकाता में आतंक, कांकुलिया रोड पर फिर हिंसा, देसी बम फेंके गए
कोलकाता में सोना पप्पू गैंग का आतंक देखने को मिला. कांकुलिया रोड पर फायरिंग और बमबाजी से दहशत का माहौल है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
16. हायर एजुकेशन को मजबूत करने वाला, बजट 2026 पर क्या बोले रेवा यूनिवर्सिटी के चांसलर
केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर शिक्षा जगत में काफी चर्चा है. रेवा यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ पी श्यामा राजू का मानना है कि इस बार का बजट भारत की शिक्षा यात्रा में लोगों को सबसे आगे रखता है. सरकार ने साफ संकेत दे दिया है कि अब शिक्षा सिर्फ इमारतों और डिग्री तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसका सीधा फोकस स्टूडेंट्स और उनके फ्यूचर पर होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
17. BOB Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी 1 लाख से ज्यादा
यह भर्ती उन कैंडिडेट्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो बैंकिंग सेक्टर में सेफ और रिस्पेक्टफुल जॉब करना चाहते हैं. इस रिक्रूटमेंट के जरिए न सिर्फ अच्छी सैलरी मिलती है, बल्कि करियर में आगे बढ़ने के कई मौके भी मिलते हैं. अगर आप एक स्टेबल सरकारी नौकरी चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
18. Dhurandhar In Pakistan: लो भईया… बैन होने के बाद भी पाकिस्तानियों के दिल पर छाया धुरंधर, पार्ट 2 का इंतजार
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है. भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी यह नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 ट्रेंड कर रही है, जबकि वहां इसे पहले बैन कर दिया गया था. जानिए पूरी डिटेल.
19. सरकारी कर्मचारियों को बजट से क्या मिला ? 8th Pay Commission पर सन्नाटे के बाद अब हड़ताल की तैयारी
लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद थी कि बजट 2026 में सैलरी बढ़ने का रास्ता साफ होगा, लेकिन वित्त मंत्री के भाषण में वेतन आयोग का जिक्र तक नहीं आया. जानिए क्यों भड़की हैं कर्मचारी यूनियनें और क्या हैं उनकी 5 बड़ी मांगें. पूरी खबर यहां पढ़ें.
20. 9 फरवरी को लॉन्च होगा Samsung Galaxy F70e 5G, मिलेगा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा
Samsung Galaxy F70e 5G जल्द ही इंडिया में लॉन्च होने वाला है. ये Galaxy F70 सीरीज का पहला फोन होगा जिसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा. कंपनी ने फोन के डिजाइन, कलर, डिस्प्ले और बैटरी के बारे में भी जानकारी दी है. आइए जानते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










