ePaper

'एक इंच सरेंडर नहीं कर सकता भारत', राहुल गांधी के बयान पर भड़के रिजिजू, कहा- माफी मांगे कांग्रेस

Updated at : 02 Feb 2026 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
Kiren Rijiju On Rahul Gandhi

राहुल गांधी पर बरसे किरेन रिजिजू

Kiren Rijiju On Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक पूर्व सेना प्रमुख के संस्मरण के मसौदे के कुछ अंश का हवाला देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधने का प्रयास किया इसपर सदन में जोरदार हंगामा हुआ. इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर हमला किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए.

विज्ञापन

Kiren Rijiju On Rahul Gandhi: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर सदन के नियमों को तोड़ने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने लोकसभा अध्यक्ष के फैसले की अवहेलना की, साथ ही एक पूर्व सेना प्रमुख के अप्रकाशित संस्मरण के अंश को लेकर लोकसभा का कीमती समय बर्बाद किया. रिजिजू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में व्यवस्था दी थी कि केवल प्रमाणित दस्तावेजों का ही उदाहरण पेश किया जा सकता है. रिजिजू ने सदन के नियमों का हवाला देते हुए यह भी कहा कि चर्चा के दौरान किताबों, पत्रिकाओं और समाचार कतरनों को बतौर उदाहरण पेश नहीं किया जा सकता है.

बार-बार एक ही गलती दोहराते रहे राहुल गांधी- किरेन रिजिजू

केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा “हमारी पार्टी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव शुरू किया. हम सभी विपक्ष के नेता राहुल गांधी का भाषण सुनने के लिए बैठे थे. लेकिन शुरू से ही राहुल गांधी ने नियमों का उल्लंघन किया और एक ऐसी किताब से कोट करना शुरू कर दिया, जिसके पब्लिकेशन और ऑथेंटिसिटी के बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं बताया गया है। रक्षा मंत्री और हम सभी ने कहा कि सदन नियमों के अनुसार चलेगा और सभी को नियमों के अनुसार ही बोलना चाहिए. कोई भी चेयर को चुनौती नहीं दे सकता. लोकसभा स्पीकर के फैसले के बाद भी, राहुल गांधी वही गलती दोहराते रहे.”

‘राहुल गांधी को अपने दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए’- रिजिजू

किरेन रिजिजू ने कहा “उन्होंने आधा घंटा बर्बाद किया, नियमों का उल्लंघन किया और वही बातें दोहराते रहे. उन्होंने चीन सीमा के बारे में बोलना शुरू कर दिया… क्या कांग्रेस पार्टी वह जमीन वापस ला सकती है जो 1959 और 1962 में चीन ने कब्जा कर ली थी? राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए. अगर कोई जाने-माने परिवार में पैदा होता है, तो क्या वे संसद से ऊपर है? क्या वे नियमों से ऊपर हैं? भारत एक लोकतांत्रिक देश है और नियमों के अनुसार चलता है. राहुल गांधी किसी नियम का पालन नहीं करते. वे खुद को संसद से ऊपर समझते हैं. कांग्रेस के सीनियर नेता खड़े हो गए और तालियां बजाने लगे. राहुल गांधी को अपने दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए और अपने सांसदों को नियमों का पालन करने के लिए समझना चाहिए. यह मेरी उनसे गुजारिश है. उन्हें चीन सीमा के संबंध में कांग्रेस के पाप के लिए माफी मांगनी चाहिए.”

सदन में भारी हंगामा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक पूर्व सेना प्रमुख के संस्मरण के मसौदे के कुछ अंश का हवाला देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर निशाना साधने का प्रयास किया, जिस पर सरकार और कांग्रेस के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामा देखने को मिला. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही भी बाधित हुई. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष की बातें पूरी तरह से काल्पनिक हैं और वह सदन को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं.कांग्रेस का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष सदन में पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की पुस्तक ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ के मसौदे के उस अंश को पढ़ना चाहते थे जिसमें 31 अगस्त, 2020 की एक घटना का जिक्र किया गया है. यह संस्मरण अभी प्रकाशित नहीं हुआ है. (इनपुट भाषा)

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola